Breaking News
Screenshot 20241220 202015

अच्छे कार्य करने के लिए 6 पुलिसकर्मियों को पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल उषा ने प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल उषा ने 6 पुलिसकर्मियों को उनके अच्छे कार्य के लिए सम्मानित किया है।Screenshot 20241220 202015 जिसमें थाना सेन्ट्रल प्रबंधक विनोद कुमार,सराय ख्वाजा प्रबंधक राकेश कुमार,थाना भूपानी से P/SI अकिंत, HC सुनिल और रविन्द्र,थाना ओल्ड़ फरीदाबाद से ASI रमेश का नाम शामिल है।

पुलिस प्रवक्ता ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि थाना प्रबंधक सेन्ट्रल व सराय ख्वाजा को थाना की शिकायतों को निपटारे के लिए,थाना भूपानी से P/SI अकिंत,HC सुनिल और रविन्द्र को पीओ पकड़ने के लिए तथा थाना ओल्ड फरीदाबाद से ASI रमेश को गुमशुदा लडके को मात्र 10 घंटे में तलाश करने के लिए प्रशंसा पत्र दिया गया है।

पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल द्वारा उपरोक्त पुलिस कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र देकर उनकी होंसला अफजाई की गई है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *