Breaking News

देवरिया – विशेष सचल दल द्वारा मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थो की बिक्री पर रोकथाम के किया गया निरीक्षण

Ibn news Team DEORIA

रिपोर्ट सुभाष चंद्र यादव

IMG 20241008 WA0011

*देवरिया(सू0वि0) 08 अक्टूबर।*  जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल के निर्देश के क्रम में सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय देवरिया विनय कुमार सहाय द्वारा गठित विशेष सचल दल द्वारा नवरात्र एवं दशहरा पर्व के अवसर पर मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थो, विशेषकर कुट्टू का आटा, सिंघाडे़ का आटा, सूखे मेवे, मूंगफली, साबूदाना, रामदाना व अन्य फलाहार आदि की बिक्री पर रोकथाम हेतु की गयी प्रवर्तन कार्यवाही के तहत विभिन्न प्रतिष्ठानों/स्थलों का निरीक्षण करते हुए नमूने संग्रहित किये गये। सलेमपुर तहसील के लार बाजार से 4 नमूने, मेहरौना से 2 नमूने, सलेमपुर से 1 नमूना तथा नगर पालिका देवरिया से 3 नमूने संग्रहित किए गए।
जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में आज 13 निरीक्षण किए गए तथा 5 छापे डालकर विभिन्न खाद्य पदार्थों के कुल 10 नमूने संग्रहित किए गए। संग्रहित किए गए उपरोक्त नमूनों को विश्लेषण हेतु राजकीय खाद्य प्रयोगशाला प्रेषित किया गया है। रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत अग्रिम विधिक कार्यवाही संचालित की जाएगी।
फूड सेफ्टी आन व्हील सचल खाद्य प्रयोगशाला द्वारा आज 20 नमूनों का मौके पर ही विश्लेषण किया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी तहसील रुद्रपुर नेहा त्रिपाठी द्वारा सचल खाद्य प्रयोगशाला के माध्यम से 43 खाद्य कारोबार कर्ताओं तथा उपभोक्ताओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
*प्रचारित प्रसारित द्वारा सूचना विभाग देवरिया*

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *