Breaking News
WhatsApp Image 2024 10 02 at 12.17.35 PM

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रम

 

महात्मा गांधी के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया

रामधुनी व गांधी जी के प्रिय भजनों का हुआ गायन

(प्रमोद कुमार गर्ग) WhatsApp Image 2024 10 02 at 12.17.35 PM

भीलवाड़ा, 02 अक्टूबर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी के जन्म दिवस पर जिला कलेक्ट्रेट में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती पर जनप्रतिनिधियों, गांधीवादी विचारकों, अधिकारियों, कर्मचारियों व आमजन ने उन्हें स्मरण करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए।राष्ट्र की इन महान विभूतियों के जीवन से प्रेरणा लेते हुए उनके बताए आदर्श मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया।

इस अवसर पर जिला प्रमुख बरजी देवी, जिला कलक्टर नमित मेहता ने महात्मा गांधी के जीवन और कार्यों को याद किया और उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में जिला कलक्टर ने कहा कि, “महात्मा गांधीजी ने हमें अहिंसा, सत्य और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनके आदर्शों को अपनाने से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है।” राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का सम्पूर्ण जीवन सत्य, अहिंसा और न्याय के आदर्श का संदेश देता है। उनका जीवन ईमानदारी और शुचिता का अनुपम उदाहरण है।

WhatsApp Image 2024 10 02 at 12.17.35 PM 1
कार्यक्रम में महात्मा गांधी के प्रिय भजनों और रामधुनि का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित लोगों ने भक्तिभाव से भाग लिया। गाये गए भजनों में “रघुपति राघव राजा राम”, “वैष्णव जन तो तेने कहिए” और “ईश्वर अल्लाह तेरो नाम” शामिल थे।

जिला मुख्यालय पर जिला कलेक्ट्रेट परिसर, नगर विकास न्यास, महात्मा गांधी अस्पताल में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि दी गई।

इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन ओमप्रकाश मेहरा, एडीएम सिटी प्रतिभा देवठिया, सीएमएचओ सीपी गोस्वामी, डीएसओ अमरेंद्र मिश्र सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी व जनप्रतिनिधि व गांधीवादी विचारक, स्काउट्स व गाइड मौजूद रहें।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0014

पट्टी कला में बन रहे पार्क का निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर

मीरजापुर। अहरौरा नगर के पट्टी कला मोहल्ले में निर्माणाधीन पार्क का गुरुवार को नगर पालिका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *