Breaking News

36 बिरादरी को साथ लेकर करेंगे बड़खल क्षेत्र का समुचित विकास:धनेश अदलक्खा

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:बड़खल से भाजपा प्रत्याशी धनेश अदलक्खा ने कहा है कि भाजपा सरकार के दस सालों में बडखल क्षेत्र विकास के मामले में अव्वल क्षेत्र बनकर उभरा है।

इस क्षेत्र में जहां सडक़ों का जाल बिछाया गया वहीं बेहतर कनेक्विटी करके इस क्षेत्र के विकास को गति दी गई है। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक बड़खल झील का भी जीर्णाेद्धार भाजपा सरकार द्वारा ही किया गया है इसलिए अगर आप लोग चाहते है कि बड़खल क्षेत्र ऐसे ही आगे भी विकास की दौड़ में आगे बढ़ता रहे तो भाजपा के पक्ष में मतदान करके कमल खिलाने का काम करे। भाजपा प्रत्याशी धनेश अदलक्खा बीती रात दयालबाग में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

इस मौके पर उनके साथ मुख्य रुप से भाजपा के जिलाध्यक्ष राजकुमार वोहरा तथा नगर निगम की निवर्तमान महापौर सुमन बाला मौजूद थी। इस दौरान लोगों ने धनेश अदलक्खा का फूल मालाओं से भव्य स्वागत कर उन्हें भारी बहुमत से विजयी बनाने का भरोसा दिलाया। धनेश अदलक्खा ने कहा कि बड़खल क्षेत्र उनका परिवार है और इस परिवार की वह लायक बेटे की तरह सेवा करेंगे,वह लोगों को यह भरोसा दिलाते है कि अगर जनता ने उन्हें विजयी बनाकर विधानसभा में भेजा तो वह उनकी आकांक्षाओं पर खरा उतरते हुए छत्तीस बिरादरी को साथ लेकर क्षेत्र का विकास करेंगे।

इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष राजकुमार वोहरा तथा नगर निगम की निवर्तमान महापौर सुमन बाला ने संयुक्त रूप से कहा कि धनेश अदलक्खा मुदृभाषी और व्यक्तित्व के धनी है,जिन्होंने तीन बार पार्षद पद पर रहते हुए जनता की सेवा की है और क्षेत्र में कैसे काम करवाया जाता है, वह यह अच्छी प्रकार से जानते है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है और इस सरकार में बडखल की भागीदारी हो,इसके लिए हम सभी को मिलकर कमल को खिलाना है और धनेश अदलक्खा को जिताना है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261012 WA0000

श्री लक्ष्मी नारायण दिव्यधाम में शारदीय नवरात्र का भव्य शुभारंभ

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद: लक्ष्मी नारायण दिव्यधाम एवं सिद्धदाता आश्रम में शारदीय नवरात्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *