Breaking News
WhatsApp Image 2024 09 15 at 2.04.36 PM

सरकार बनने के तीन महीने के अंदर दिला देंगे सीवर की समस्या से मुक्ति:विजय प्रताप

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टWhatsApp Image 2024 09 15 at 2.04.36 PM

फरीदाबाद:हरियाणा में कांग्रेस सरकार आते ही सबसे पहले लोगों को सीवर की समस्या से निजात दिलाई जाएगी। इसके अलावा कांग्रेस घोषणापत्र में हमने स्पष्ट किया है कि बुजुर्गों को 6 हजार रुपए पेंशन,महिलाओं को घरेलू गैस सिलेंडर मात्र 500 रुपए में और 300 यूनिट बिजली फ्री दी जायेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर प्रदेश के प्रत्येक परिवार का एक कार्ड़ बनाया जायेगा,जिससे किसी भी अस्पताल में 25 लाख तक का इलाज मुफ्त होगा।

बड़खल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विजय प्रताप एसजीएम नगर 33 फीट रोड़ पर उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा कि भाजपा की कुनीतियो और कुशासन से प्रदेश का हर वर्ग दुखी है। बड़खल विधानसभा क्षेत्र पिछले 10 वर्षों में सड़क,सीवर,बिजली की समस्या से जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार बनते ही पोर्टलों की लूट से जनता को मुक्ति दिलाई जाएगी। गांव में इतने लोग रहते हैं,जो इंटरनेट और स्मार्ट फोन से दूर,ऐसे में पोर्टल वाली सरकार कैसे कर पाएगी ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का भला। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने पगड़ी पहनाकर विजय प्रताप सिंह का सम्मान किया और विजय श्री का आशीर्वाद दिया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *