Breaking News
WhatsApp Image 2024 09 14 at 8.21.38 AM

भाजपा प्रत्याशी विपुल गोयल को ऑटो चालकों ने दिया अपना पूरा समर्थन

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टWhatsApp Image 2024 09 14 at 8.21.38 AM

फरीदाबाद:ऑटो चालकों ने दिया फरीदाबाद 89 विधानसभा भाजपा प्रत्याशी को अपना पूर्ण समर्थन फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार विपुल गोयल ने औद्योगिक नगरी में संचालित तिपहिया वाहन चालकों को संबोधित करते हुए कहा कि वे न केवल उनके समर्थन में खड़े हों,बल्कि ऑटो सवारियों को भी प्रमोट करें ताकि वे भारतीय जनता पार्टी से जुड़ें और उन्हें वोट दें। विपुल गोयल सागर कॉम्प्लेक्स में बने कार्यालय में ऑटो चालकों को संबोधित कर रहे थे।

भाजपा प्रत्याशी विपुल गोयल ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनते ही ऑटो से संबंधित सभी समस्याओं का हल तुरंत किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि कई ऑटो चालकों को लोन लेने में बड़ी परेशानी होती है,जिसका भी सरकार द्वारा शीघ्र समाधान निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि आज ऑटो औद्योगिक नगरी की एक रीढ़ बन चुके हैं,चाहे सर्दी हो,बरसात हो,या कड़ी धूप,वे औद्योगिक नगरी के लोगों की सेवा कर उन्हें गंतव्य स्थान तक पहुंचाते हैं। उन्होंने अपना संकल्प दोहराते हुए कहा कि वे ऑटो वाहन संचालकों की सभी समस्याओं का समाधान करेंगे। भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि फरीदाबाद औद्योगिक शहर में इस समय 60,000 से अधिक वाहन चालक अपना रोजगार कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वे सभी एक परिवार की भांति हैं,इसलिए अपने आप को विपुल गोयल ही समझें और वोट देने के साथ-साथ पार्टी को भी समर्थन करें। इस अवसर पर समस्त ऑटो यूनियन के प्रधान शिव दुबे,अन्य प्रतिनिधि शिवम,योगेंद्र सिंह,वासुदेव,फतेह सिंह,दिनेश चंद्र,मुकेश शास्त्री,संतोष,सीमा भारद्वाज,और राजकमल राज आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर ऑटो यूनियन के प्रधान शिव दुबे ने भाजपा प्रत्याशी विपुल गोयल को आश्वासन दिया कि वे उन्हें पूर्ण सहयोग देंगे और भारी मतों से चुनाव जीताकर विधानसभा में भेजेंगे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261018 WA0002

अधिवक्ताओं के अधिकारों की रक्षा संवैधानिक दायित्व:अधिवक्ता डॉ.मोहन तिवारी

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:सर्वोच्च न्यायालय परिसर के निकट विरोध-प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *