Breaking News

पूर्व मंत्री विपुल गोयल पूर्व में जो विकास के कार्य अधूरे रह गए थे, उन्हें वह पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे:अमन गोयल

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट IMG 20240912 WA0023

फरीदाबाद:विधानसभा-भाजपा के पूर्व मंत्री और मौजूदा भाजपा प्रत्याशी विपुल गोयल के भतीजे अमन गोयल ने वाईएमसीए के नजदीक इंदिरा कॉलोनी में नुक्कड़ सभा आयोजित की। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता त्रिलोक शर्मा उपस्थित थे।

अमन गोयल ने कहा कि पूर्व मंत्री विपुल गोयल फरीदाबाद के विकास के लिए कटिबद्ध हैं। पूर्व में जो विकास के कार्य अधूरे रह गए थे,उन्हें वह पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

समाजसेवी त्रिलोक शर्मा ने भी पूर्व मंत्री विपुल गोयल के कार्यकाल के दौरान सड़कों के पुनर्निर्माण की बात रखी। अमन गोयल ने दोहराया कि वह यहां की सभी सड़कों के निर्माण में पूर्ण योगदान देंगे और हर वह विकास कार्य के लिए हमेशा अग्रणी रहेंगे जो स्थानीय जनता की मूलभूत हो।

गौरतलब है कि पूर्व मंत्री के कार्यकाल के दौरान इंदिरा कॉलोनी की सड़क और हर घर पर बूस्टर से पानी की व्यवस्था की गई थी,और उनके कार्यकाल के दौरान सड़क,पानी,और सीवरेज की व्यवस्था चाक-चौबंद थी।

जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्होंने कहा कि विकास की गति अनवरत बनी रहे,इसके लिए भारी बहुमत से पूर्व मंत्री विपुल गोयल को जिताएं। इस अवसर पर रोहतास,प्रदीप,हीरो,सुरेश पंडित,मोहित,प्रशांत,और श्याम चौधरी आदि उपस्थित थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *