Breaking News
WhatsApp Image 2024 08 18 at 1.20.54 PM

मानव जीवन के लिए संजीवनी हैं पेड़ पौधे:धर्मवीर भड़ाना

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टWhatsApp Image 2024 08 18 at 1.20.54 PM

फरीदाबाद:बिगड़ते पर्यावरण से धरती का तापमान लगातार बढ़ रहा है। जिससे मानव जीवन,जीव-जंतु व पेड़ पौधों पर बुरा असर पड़ रहा है। हम सभी को अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए ताकि पर्यावरण की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। यह विचार पाली क्रेशर जोन के प्रधान एवं भाजपा नेता धर्मवीर भड़ाना ने पाली क्रेशर जोन में पौधारोपण अभियान शुरू करने के बाद व्यक्त किया। इस मौके पर प्रदूषण विभाग के आरओ संदीप सिंह और एसडीओ प्रदीप कुमार भी मौजूद रहे और उन्होंने भी पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए शहर के नागरिकों से पौधारोपण करने की अपील की।

धर्मवीर भड़ाना ने कहा कि शुद्ध वायु और शुद्ध जल आने वाली पीढ़ियों का अधिकार है। ये तभी संभव है,जब हम पर्यावरण को संरक्षण करेंगे और अधिक से अधिक पौधारोपण करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदूषण को कम करके शहर को हरा भरा बनाएं तथा ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाकर उनका संरक्षण करें,ताकि हमारा शहर व जिला हरा भरा रहे। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि प्रदूषण को कम करके पर्यावरण को बचाया जा सकता है। हम सभी को पर्यावरण के संरक्षण में आगे आना चाहिए। सभी को अधिक से अधिक संख्या में पेड़ लगाने चाहिए।

जितने अधिक पेड़ होंगे,पर्यावरण उतना ही स्वच्छ होगा। उन्होंने कहा कि पेड़ पौधे मानव जीवन के लिए संजीवनी है। उन्होंने कहा कि वनों की संख्या लगातार कम हो रही है,जिससे धरती के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इस मौके पर पॉल्यूशन बोर्ड के रीजनल ऑफिसर संदीप सिंह,एसडीओ प्रदीप कुमार,
जनरल सेक्रेटरी हरीश मित्तल,सुभाष गोयल,अशोक कुमार,अजय गुप्ता,गज्जे मेंबर भाजपा नेता मेहर चंद हरसाना मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260815 WA0041

देवरिया – खुखुंदू क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,गैर सरकारी संस्थानों और विद्यालयों में फहराया गया तिरंगा, भारत माता के जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुंदू, देवरिया। देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *