Breaking News
WhatsApp Image 2024 08 18 at 1.20.56 PM

कांग्रेस सरकार बनने पर प्रवासी कल्याण बोर्ड का करेंगे गठन,बनेगा प्रवासी समाज का मेयर:हुड्डा

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टWhatsApp Image 2024 08 18 at 1.20.56 PM

फरीदाबाद:प्रवासियों ने कड़ी मेहनत से हरियाणा के निर्माण में अपना सहयोग दिया है। आपने उद्योगों के विकास और निवेश में बढ़ोतरी के लिए अहम रोल अदा किया है। प्रदेश में अनेक फैक्ट्रियां प्रवासियों के सहयोग से ही आईं हैं। कांग्रेस सरकार के समय प्रवासियों के इस योगदान का सम्मान करते हुए अनेक योजनाएं चलाईं गईं थीं और कामगारों को बसाने के लिए 10000 फ्लैट दिए गए थे।

लेकिन भाजपा सरकार ने प्रवासियों के 10 हजार घरों पर बुलडोजर चलवा दिया। यानी कांग्रेस ने बसाया था,बीजेपी ने उजाड़ा है। लेकिन जल्द ही हरियाणा से बीजेपी की विदाई होने जा रही है और फिर कांग्रेस सरकार बनने पर प्रवासियों के मान-सम्मान को बढ़ाने के लिए प्रवासी कल्याण बोर्ड का गठन किया जाएगा। यह घोषणा पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने फरीदाबाद में आयोजित भोजपुरी अवधी समाज प्रवासी सम्मेलन में की।

सम्मेलन में उनके साथ हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं का भारी संख्या में मौजूद लोगों ने जोरदार स्वागत किया। उन्होंने अपनी मांगे हुड्डा और उदयभान के सामने रखीं। हुड्डा और चौ.उदयभान ने भी खुले दिल से उन्हें स्वीकार करते हुए कांग्रेस सरकार बनने पर पूरा करने का वादा किया। कार्यक्रम का आयोजन विधायक नीरज शर्मा द्वारा करवाया गया था। मंच संचालन फरीदाबाद के प्रभारी पूर्व मंत्री एवं विधायक आफताब अहमद ने किया। इस मौके पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस ने हरियाणा के पहले नगर निगम फरीदाबाद में चुनाव जीतने के बाद प्रवासी सूबेदार सुमन को सबसे पहला मेयर बनाया था।

अब फिर से कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। सरकार बनते ही प्रवासी भाईयों के लिए प्रवासी कल्याण बोर्ड बनाया जाएगा और उनको बेहतर रोजगार,रहने के लिए घर दिए जाएंगे,सरकार बनते ही छठ पर्व पर एैच्छिक छुट्टी होगी,नए छठ घाट बनाए जाएंगे। साथ ही हुड्डा ने प्रवासी भवन के सामने बने कूड़ा घर को हटाने का भी ऐलान किया है।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रवासियों को उनका राजनीतिक हक याद दिलाते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने उनका कोई ध्यान नहीं रखा। कांग्रेस की ओर से नीरज शर्मा प्रवासी समाज के विधायक हैं। हरियाणा में प्रवासी समाज से शिवचरण शर्मा मंत्री बने थे। अब आपसे वादा है कि कांग्रेस की सरकार आने पर फरीदाबाद का मेयर प्रवासी समाज से ही बनेगा। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हरियाणा 2014 में प्रति व्यक्ति आय,निवेश,रोजगार देने,कानून व्यवस्था,खेल व खिलाड़ियों में नंबर एक था। वहीं,भाजपा सरकार में हरियाणा को बेरोजगारी,अपराध,भ्रष्टाचार में नंबर एक बना दिया है। इस वजह से सबसे ज्यादा बेरोजगारी प्रवासियों में आई क्योंकि बहुत से उद्योग-धंधे बंद हो गए। अपराध दिन-रात बढ़ रहा है और कारोबारियों से फिरौती मांगी जा रही है। एसपीआई रिपोर्ट बताती है कि हरियाणा देश का सबसे असुरक्षित प्रदेश है।

इसके चलते हरियाणा में निवेश आना बंद हो गया। इसके चलते प्रवासियों के साथ हरियाणा वालों को भी रोजगार की तलाश में अन्य राज्यों में भटकना पड़ रहा है। हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने प्रवासियों को रोजगार देने और फ्लैट के साथ कई शहरों में धर्मशाला व बारात घर के लिए जगह व फंड दिए थे। लेकिन बीजेपी ने इस दिशा में कभी कोई काम नहीं किया। इसलिए कांग्रेस आह्वान करती है कि हरियाणा को आगे लेकर जाने,प्रवासियों को मान-सम्मान दिलाने के लिए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को समर्थन दें। चौधरी उदयभान ने प्रवासी सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव का मौका निर्णय लेने का समय है। कोरोना में एक हजार किलोमीटर दूर तक प्रवासी लोग पैदल जा रहे थे। वो आपके साथी थे। पुलिस की लाठी खाते थे। सैकड़ों लोगों ने अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। उस समय कांग्रेस ने मजदूरों के लिए खाने और दवाई का इंतजाम किया। कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा की टीम ने ऑक्सीजन,दवाई,बेड और डॉक्टरों का प्रबंध किया था। लेकिन सत्ता में होते हुए भी बीजेपी ने ऐसा नहीं किया। बीजेपी ने हमेशा प्रवासियों के साथ भेदभाव ही किया है।

दस हजार गरीबों की झोपड़ियों पर बुलडोजर चलवाने का काम किया और प्रवासियों की बस्तियों में सीवर व पीने का पानी तक नहीं दिया। सरकार बनने के बाद भाजपा के नेता पांच साल तक प्रवासियों को पूछते भी नहीं हैं। जबकि कांग्रेस विधायक हमेशा समाज के साथ खड़े हैं। चौ.उदयभान ने कहा कि कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है जो प्रवासियों के हित में नीतियां बनाती है। जब तक उनको दूसरी जगह स्थानांतरित नहीं कर दिया जाता था तब तक झोपड़ी नहीं हटाई जाती थीं। लेकिन बीजेपी राज में सबसे ज्यादा प्रताड़ित वर्ग प्रवासी है। उनके रहने के लिए भी कोई स्थायी निवास नहीं है। अब चुनाव में बीजेपी द्वारा आपको तरह-तरह के लालच दिए जाएंगे,लेकिन अपने वोटों और ईमान को बचाए रखना है। राजनीतिक व सामाजिक चेतना आप की अलख जगाकर मिलके इस सरकार को उखाड़ फेंकना है और कांग्रेस पार्टी की सरकार बनानी है।

कांग्रेस की सरकार बनने घोषणापत्र में शामिल की गई समाज की मांगों पर को पूरा किया जाएगा। आपकी समस्याओं,सुझाव व शिकायत के लिए प्रवासी कल्याण बोर्ड की जरूरत है। कांग्रेस का शासन आने पर ये काम किया जाएगा। कार्यक्रम में तमाम नेताओं के साथ पूर्व विधायक रघुवीर तेवतिया,पूर्व विधायक शारदा राठौर,ललित नागर,सुखबीर सिंह फरमाना,वरिष्ठ कांग्रेस नेता लखन सिंगला,विजय प्रताप,हरियाणा प्रदेश कांग्रेस पूर्वांचल प्रकोष्ठ के चेयरमैन युद्धवीर झा,सुमित गौड़,तरूण तेवतिया,नितिन सिंगला,अब्दुल गफ्फार कुरैशी,जगत सिंह नागर एडवोकेट,भारत अरोड़ा,मुकेश शर्मा राजेन्द्र भामला,रेनू चौहान, अनीश पाल,राज कुमार शर्मा,उमेश कौशिक,संजय सोलंकी,अनिल नेता,मुकेश डागर,चौधरी राम मेहर,तुलाराम शास्त्री भी विशेष तौर पर उपस्थित रहे।

इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान,विधायक नीरज शर्मा और सभी कांग्रेस नेता आदि धाम जैन मंदिर में पहुंचे। यहां जैन समाज द्वारा उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर अनंत जैन प्रधान,निर्मेष जैन महासचिव,आईएस जैन,योगेश जैन लाला,राहुल जैन,नितिन जैन सहित बड़ी तादाद में जैन समाज के लोग मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *