Breaking News
10

फरीदाबाद-राष्ट्रीय ध्वज के प्रति लोगों में सम्मान की भावना को जागृत करना उद्देश्य:विमल खंडेलवाल

10

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:जय सेवा फाउंडेशन एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी के संयुक्त तत्वाधान में आजादी अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान का कार्यक्रम का आयोजन सेक्टर रेडक्रॉस भवन सेक्टर 12 में किया गया। मुख्य अतिथि विजेंद्र सोरोत ने इस कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए शहर की सम्मानित संस्थाओं को स्वयं अपने हाथों से हर घर पर तिरंगा लगाने के लिए तिरंगा वितरण किया। साथ ही आए हुए सभी समाजिक संगठन के लोगों को उन्होंने बताया कि 15 अगस्त को हमारा देश स्वतंत्र हुआ था। यह आजादी हमारे पूर्वजों एवं स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों से प्राप्त हुई है। हम सभी को मिलकर यह पर्व बहुत धूमधाम से मनाना चाहिए। जिससे हमारे आने वाली पीढ़ी को सदैव याद रहे स्वतंत्रता का महत्व क्या है।

सामाजिक संगठनों से अपील करता हूं कि सभी तिरंगे अपने प्रतिष्ठान और घरों के ऊपर 13 से 15 अगस्त के अवसर पर अवश्य फहराये। विशिष्ट अतिथि कमलेश शास्त्री मंडल बाल कल्याण अधिकारी ने बताया कि हर घर तिरंगा’ भारत की आज़ादी के 76वें वर्ष के उपलक्ष्‍य में लोगों को अपने घर पर तिरंगा झंडा फहराने के लिए प्रोत्‍साहित करने हेतु‘आजादी के अमृत’महोत्‍सव के तत्‍वावधान में चलाया जा रहा एक अभियान है। झंडे के साथ हमारा संबंध सदैव व्‍यक्तिगत की बजाए औपचारिक और संस्‍थागत रूप में अधिक रहा है। जय सेवा फाउंडेशन के संस्थापक एवं जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के संरक्षक विमल खंडेलवाल ने बताया कि आजादी के 77 वें वर्ष के दौरान एक राष्‍ट्र के रूप में झंडे को सामूहिक रूप से घर पर लाना न केवल तिरंगे के साथ हमारे व्‍यक्तिगत संबंध का प्रतीक है बल्कि यह राष्‍ट्र निर्माण में हमारी प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।

यह पहल लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जागृत करने और भारत के राष्‍ट्रीय झंडे के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए की गई है। हमारा उद्देश्य है कि 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में हम इसे बहुत धूमधाम से मनाये जिसके लिए आज सभी सामाजिक संगठनों को जय सेवा फाउंडेशन की तरफ से निःशुल्क वितरण किए गए हैं। जिससे लोग ज्यादा से ज्यादा प्रेरित होकर अपने प्रतिष्ठानों पर या झंडे जाकर लगाएं और पूरे देश में महा उत्सव के रूप में 15 अगस्त का त्यौहार मनाया जाए। कार्यक्रम में जिला प्रशिक्षण अधिकारी पुरुषोत्तम सैनी,सामाजिक संगठन,समाज के प्रबुद्ध लोग उपस्थित होकर अपने उच्च विचारों को भी साझा किया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *