Breaking News
WhatsApp Image 2024 08 02 at 6.35.06 PM

जनता कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने के लिए मन बना चुकी है:चौ.आफताब अहमद

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टWhatsApp Image 2024 08 02 at 6.35.06 PM

फरीदाबाद:बीजेपी सरकार से हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के हरियाणा मांगे हिसाब अभियान के तहत आयोजित पदयात्रा कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिला कांग्रेस के प्रभारी और नूंह के विधायक चौ.आफताब अहमद और हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के संगठन मामलों के प्रभारी जयदीप धनखड़ ने बल्लभगढ़ का दौरा किया और कार्यक्रम स्थल अग्रवाल धर्मशाला और पदयात्रा के रूट का निरीक्षण किया और पदयात्रा कार्यक्रम के लिए जरूरी निर्देश भी दिए। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम से संबंधित जानकारी देते हुए चौ.आफताब अहमद ने बताया आज प्रदेश हालत बीजेपी के शासन में बद से भी बदतर हो चुके हैं और जनता कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने के लिए मन बना चुकी है पार्टी कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर काम करने की जरूरत है।

इस अवसर पर बल्लबगढ़ सभी प्रमुख नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे प्रमुख नेताओं में बल्लभगढ़ विधानसभा से पूर्व विधायक कु शारदा राठौर,गिरीश भारद्वाज,जगन डागर,ललित बंसल,अश्विनी कौशिक,राम बहादुर राघव,सुंदर वैष्णव,अनिल शर्मा,रोहित सिंगला,राजेश आर्य मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *