Breaking News
WhatsApp Image 2024 08 02 at 6.43.07 PM

प्रदेश सरकार कर रही है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों को पूरा:मूलचंद शर्मा

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टWhatsApp Image 2024 08 02 at 6.43.07 PM

फरीदाबाद:कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों को आगे बढ़ाने का काम प्रदेश सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम तो एक पेड़ पूर्वजों के नाम का भी लगाना चाहिए। बल्लभगढ़ विधानसभा में’एक पेड़ मां के नाम’मुहीम के तहत 5 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है और इस लक्ष्य को लक्ष्य को पूरा करने के लिए सुबह से पौधे लगाने का काम जारी है। वन विभाग के बल्लभगढ़ खंड अधिकारी हेमराज सिंह की देखरेख में पौधे लगाए जा रहे हैं।

हरियाणा के उद्योग वाणिज्य तथा खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित और बेहतर बनाने के लिए हम सबको जागरूक रहना होगा। पौधरोपण के इस कार्य में व्यापक जनभागीदारी आवश्यक है।समाज के सभी वर्गों को इसके लिए आगे आना होगा। उन्होंने पौधों के संरक्षण व संवर्धन पर जोर देते हुए कहा कि जिस प्रकार एक मां अपने बच्चे का पालन-पोषण करती है। उसी प्रकार पौधों का भी संरक्षण जरूरी है। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन के खतरों से पेड़ पौधे बचाव कर सकते हैं।

इसके पश्चात कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ सेक्टर-62 में सावन की शिव रात्रि के शुभ अवसर पर मंदिर पहुंचकर स्थानीय निवासियों को दी बधाई और कावड़ लेकर आए सभी भक्तजनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा भगवान भोलेनाथ आप सभी की मनोकामनाएं को पूरा करेंगे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *