Breaking News
WhatsApp Image 2024 07 31 at 7.14.05 PM

भाग का ठेका लेकर जिले भर मे खुलेआम गाजा बेचने वाले तस्करो के संरक्षक आबकारी अधिकारी जैन का थिनौना प्रयास ?

WhatsApp Image 2024 07 31 at 7.14.05 PM

टीम आईबीएन न्यूज

राकेश की रिपोर्ट

जिले भर मे भाग की दुकानो से खुलेआम गाजा की विक्री कराने के साथ विना लायसेन्स के ही आधा दर्जन गाजा बेचने वाली फर्जी दुकाने चलाने वाले नशे के सौदागरो के सामने घुटने टेक चुके जिला आबकारी अधिकारी की दरियादिली से मंदिर के बगल मे दारू का ठेका खोलने का घिनौना कार्य किया है।

मामले की जानकारी होने के बाद स्थानीय लोगो ने मोर्चा खोल दिया है लगातार विरोध जारी है नंदगंज थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार स्थित शादियाबाद मार्ग पर बीयर और देशी शराब की दुकान खोले जाने से स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन कर हंगामा और विरोध किया है ,WhatsApp Image 2024 07 31 at 7.15.19 PM

देशी शराब और बीयर की खुल रही दुकान से नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया, साथ ही सरकार और जिला आबकारी विभाग को चेताया कि यहां पर शराब और बीयर की दुकान नहीं खुलने दी जाएगी। साथ ही डीएम को पत्रक देकर कार्रवाई की मांग भी की है ।

ग्रामीणों ने खुलकर बोला है कि जहां दोनों दुकान खुल रही हैं, वो एक आवासीय इलाका है जहां रोजमर्रे की छोटी छोटी दुकानें हैं, यहां पर शिव मंदिर है, वही पास में दो विद्यालय भी स्थित है। जहां प्रतिदिन बच्चे पढ़ने के लिए आते हैं । शराब की दुकान खुलने से आसपास के रहने वालों व छात्र-छात्राओं पर खराब असर पड़ेगा। कहा कि पहले बीयर और शराब की दुकान सात वर्षों से आधा किलोमीटर दूर पर स्थित थी । पुरानी जगह पर ही दुकान खोली जाए। मुहल्ले में दुकान नहीं खुलने दी जाएगी। फिलहाल लोगों ने जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और बुजुर्ग भी थे उन्होंने दुकान का बैनर वगैरह फाड़ कर फेंक दिया है और लगातार विरोध कर रहे हैं ।

इस मामले में जब मीडिया ने जब जिला आबकारी अधिकारी से सम्पर्क करना चाहा तो उन्होंने कहा कि मैं फोन पर कोई बात नहीं करता।जब मीडिया की टीम उनके कार्यालय पहुची तो साहब कार्यालय में भी नहीं मिले।फिलहाल जहां महिलायें इस बात को लेकर परेशानी में हैं वहां साहब अपनी जिम्मेदारी से पूरी तरह से भागते नजर आ रहे हैं ।

बताते चले कि आबकारी आपिस के 100 मीटर बगल मे ही लंका ,जमानिया मोड नबाबगंज आदर्श गाव महराज गंज कस्बे मे लगातार भाग की लासेसी व गैरलायसेसी दुकान मो से गाजे की विक्री बदस्तूर जारी है।

इसके साथ ही नन्दगंज कठवामोड करंडा मैनपुर रेवतीपुर दिलदारनगर जमानिया मुहम्मदाबाद कासिमाबाद बहादुरगंज मरदह बिरनो बदधुपुर दुल्लहपुर जखनिया सादात बरेसर भावरकोल सहित संबंधित इलाके मे भाग की आड मे गाजे की दुकाने चल रही है।

आघा दर्जन बार आबकारी अधिकारी मिस्टर जैन को लोगो सुचना भी दिया लेकिन साहब खुद को बडा इमानदार और ब्यस्त बताकर कन्नी काटने के उस्ताद है ।जबकि भाग के कारोबार का मुनाफा गटक कर जाते है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *