Breaking News
WhatsApp Image 2024 06 23 at 11.41.02 AM

विधायक राजेश नागर ने निगम आयुक्त के संग की विकास कार्यों की समीक्षा

 

फरीदाबाद:तिगांव के भाजपा विधायक राजेश नागर ने फरीदाबाद नगर निगम की आयुक्त मोना निवासन के साथ समीक्षा बैठक की। नागर ने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों की स्पीड बढ़ाएं क्योंकि देरी से मिला विकास व्यर्थ जाता है। नागर ने कहा कि विकास कार्यों को एक सही गति से चलाया जाए जिससे कि जनता का पैसा सही जगह और सही समय पर उनके काम आ सके।

WhatsApp Image 2024 06 23 at 11.41.02 AM

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विकास कार्यों को गति देने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं जिसमें कोई अधिकारी ढिलाई ना बरतें। उन्होंने मोना श्रीनिवास से कहा कि वह अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को इस बारे में ताकीद कर दें कि किसी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नागर ने कहा कि करोड़ों रुपए के विकास कार्य तिगांव विधानसभा क्षेत्र में चल रहे हैं लेकिन समयबद्ध तरीके से पूरे नहीं होंगे तो ऐसे विकास का क्या फायदा। ऐसे में अधिकारियों की इतनी बड़ी फौज का क्या फायदा। दूसरा हमारे क्षेत्र में चल रहे अनेक काम में आम जनता को परेशानी की खबरें आ रही हैं।

इन समस्याओं को दूर करें। बैठक में नागर ने पल्ला बायपास रोड,चेतन मार्केट रोड,पल्ला सेहतपुर रोड,तिलपत रोड़ को तेजी से बनाने की बात कही। वहीं तिलपत में स्टेडियम बनाने की योजना को भी गति देने के लिए कहा। विधायक ने यहां कॉलोनियों में अमृत योजना के कार्य,विभिन्न कॉलोनी में टाइल्स के कार्य और सेहतपुर पेट्रोल पंप के आगे नल का कार्य करवाने आदि अनेक प्रोजेक्ट की समीक्षा की। नागर ने सेक्टर-37,अशोका एन्क्लेव और पल्ला में अतिक्रमण हटाने की योजना के विषय में जानकारी ली वहीं सेक्टर 28 की मार्केट में एक टॉयलेट निर्माण करने,कृष्णा कॉलोनी में व्यायाम शाला बनाने के लिए,पलवली का श्मशान घाट रोड बनाने और राजीव नगर में ट्यूबवेल बोरिंग करवाने की भी जानकारी ली।

13 गांव में जोहड़ो की सफाई विधायक राजेश नागर ने अपने विधानसभा क्षेत्र के 13 गांव में बने जोहड़ो की सफाई करवाने के लिए भी निगम आयुक्त से कहा। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं के तहत इन जोहड़ो की सफाई अति आवश्यक है। इससे जोहड़ बचे रहेंगे और हमारे पास प्राकृतिक जलाशय भी बने रहेंगे। उन्होंने तुरंत प्रभाव से कॉलोनियों के रोड़ और नालों की सफाई के बारे में भी कर्मचारियों को निर्देश देने के लिए कहा।
बैठक में आयुक्त मोना श्रीनिवासन ने विधायक राजेश नागर को विश्वास दिलाया कि सभी कार्यों को समय पर किया जा रहा है और यह सब जल्द ही पूरे हो जाएंगे। वहीं उन्होंने अन्य कार्यों में किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरतने का निर्देश अधिकारियों को दिया। इस बैठक में संयुक्त आयुक्त सुमित कुमार,सीनियर सुपरिटेंडेंट इंजीनियर ओमबीर,एसडीओ ओपी कर्दम,सुनील ठाकरान एवं ओमदत्त आदि मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *