Breaking News
WhatsApp Image 2024 04 23 at 1.21.35 PM

इंडियन नेशनल लोकदल ने सुनील तेवतिया को फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र से किया उम्मीदवार घोषित

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टWhatsApp Image 2024 04 23 at 1.21.35 PM
फरीदाबाद:बल्लभगढ़ की रियासत के अमर शहीद राजा नाहर सिंह के वंशज व उनके प्रपौत्र सुनील तेवतिया को इंडियन नेशनल लोकदल ने अपना फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र का उम्मीदवार घोषित किया है चंडीगढ़ में घोषित उम्मीदवारों की सूची में जैसे ही सुनील तेवतिया का नाम आया वैसे उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और इनलो समर्थक उनके निवास सेक्टर 3 राजा नाहर सिंह पैलेस पर एकत्रित होकर उनके परिवार को बधाई देने पहुंचे।तेवतिया चंडीगढ़ से चलकर फरीदाबाद की और प्रस्थान कर रहे हैं तेवतिया का जन्म 31 अक्टूबर 1974 में हुआ था श्री तेवतिया गांव सिही के निवासी हैं उनके पिता राजकुमार तेवतिया और इनेलो के साथ जुड़े रहे और सन 1991 में उन्होंने बल्लभगढ़ से विधानसभा का चुनाव भी इंडियन नेशनल लोकदल की टिकट पर लड़ा सुनील तेवतिया शुरू से ही राजनीतिक परिवार से जुड़े होने के चलते राजनीति में भाग लेते थे और उन्होंने अपनी राजनीति की शुरुआत अग्रवाल कॉलेज में छात्र संघ के चुनाव से की थी बाद में वह युवा कांग्रेस से जुड़े पिछले साल पहले वह इंडियन नेशनल लोकदल से जुड़ गए फिर अपने घर वापसी लौट आए सुनील तेवतिया एक ग्रेजुएट हैं उनके चाचा रामकुमार तेवतिया भी नगर निगम के पार्षद रह चुके हैं सुनील तेवतिया भी पहले नगर निगम के चुनाव लड़ चुके हैं।

तेवतिया ने आज इंडियन नेशनल लोकदल का टिकट मिलने के बाद पत्रकारों को बताया कि वह जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच में जाएंगे और लोगों से चौधरी देवीलाल चौधरी ओमप्रकाश चौटाला पूर्व मुख्यमंत्री की विचारधाराओं और उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों से लोगों को अवगत कराएंगे उन्होंने कहा कि जो बुढ़ापा पेंशन बुजुर्गों को मिल रही है वह चौधरी देवीलाल ने शुरू की थी आज बुजुर्ग उससे अपना पालन पोषण कर रहे हैं उन्होंने कहा कि आज जहां देश में महंगाई का आलम है युवा बेरोजगार हैं इन्हीं मुद्दों को लेकर वह जनता के बीच में जाएंगे उन्होंने कहा कि चौधरी अभय सिंह चौटाला ने जो उन पर विश्वास किया है उसके लिए वह उनका धन्यवाद करते हैं कल जिला इनेलो एक मीटिंग होगी जिसमें इन पार्टी के सभी पदाधिकारी व जिला अध्यक्ष देवेंद्र चौहान देवेंद्र तेवतिया कार्यकारी अध्यक्ष महिला जिला अध्यक्ष जगजीत कौर पन्नू युवा जिला अध्यक्ष व सभी ब्लॉकों के अध्यक्ष सहित प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे आगे की योजनाओं को तैयार किया जाएगा इसके बाद सभी विधानसभाओं में पार्टी पदाधिकारी के साथ जाकर लोगों से वोट की अपील करेंगे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *