Breaking News
WhatsApp Image 2024 04 15 at 20.37.36

ईद मिलन समारोह में पहुंचे पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:जननायक जनता पार्टी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव जावेद अख्तर द्वारा सेक्टर-48 स्थित कार्यालय पर आयोजित ईद मिलन समारोह में पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने शिरकत की। इस अवसर पर दुष्यंत चौटाला ने सभी को ईद की बधाई देते हुए कहा कि ईश्वर आपके परिवार को बरकत और खुशहाली दे और आप इसी तरह पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुुंचाते रहे। अब समय ज्यादा मेहनत करने का है क्योंकि 40 दिन का समय बचा है लोकसभा चुनाव को हमे लोगों के घर घर तक पार्टी का चुनाव चिन्ह चाबी के निशान को पहुंचाना है ताकि लोग हमारे द्वारा चयनित उम्मीदवार को भारी से भारी मतों से बिजयी बना सकें।

WhatsApp Image 2024 04 15 at 20.37.36

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आगामी लोकसभा को चुनाव आपकी विधानसभा और नगर निगम चुनाव की पृष्ठभूमि भी तय करेगा। इस मौके पर जावेद अख्तर ने कहा कि अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ तन,मन और धन से काम करेगा और हमें जो भी जिम्मेवारी दी जाएगी हम उसे पूरी निष्ठा से निभाएगें। इस मौके पर प्रभारी ऋषि राज राणा,कृष्ण जाखड़,अजय भड़ाना,गजेन्द्र भड़ाना,रमजान खान,प्रेमकृष्ण आर्य,नलिन हुड्डा,प्रेम धनखड़,रविन्द्र पाराशर,शमशाद अख्तर,रमजान खान,असलम भाई,नदीम सैफी,नदीम कुरैशी,शाहरूख खान,चौ.सरताज,जुबेर हाशमी,खुशमूद राहुल,पवन कुमार,चन्दन,शहीन बिलाल और हाजी अख्तर हुसैन सहित कई लोग मौजूद थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *