Breaking News
WhatsApp Image 2024 04 15 at 20.41.17

देश को मोदी पर और फरीदाबाद को कृष्णपाल गुर्जर पर है पूरा भरोसा:धर्मवीर भड़ाना

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:पूरे फरीदाबाद लोकसभा की क्षेत्र की जनता जिस तरह से केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल को अपना प्यार दे रही है उसे देख लग रहा है कि इस बार भी वह जीत का बड़ा रिकॉर्ड बनाएंगे। यह विचार भाजपा नेता धर्मवीर भड़ाना ने रविवार सेक्टर 21- A में समाजसेवी जीतराम वशिष्ठ के आवास पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के स्वागत में आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि सेक्टर हो या कॉलोनी हर जगह केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर जो फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र के भाजपा के उम्मीदवार हैं उनका स्वागत किया जा रहा है।

WhatsApp Image 2024 04 15 at 20.41.17

उन्होंने कहा पीएम नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार कृष्ण पाल गुर्जर पर भरोसा जताया है और इस बार मंत्री जी केंद्र में कैबिनेट मंत्री बनेंगे और फरीदाबाद में और ज्यादा विकास कार्य करवाएंगे। उन्होंने कहा देश को मोदी पर और फरीदाबाद को कृष्ण पाल गुर्जर पर पूरा भरोसा है। इस मौके पर समाजसेवी जीतराम वशिष्ठ ने कहा कि मंत्री के आशीर्वाद से हमारे सेक्टर में विकास कार्यों की झड़ी लगी है। मंत्री जी ने यहां हर तरह के विकास कार्य करवाए। हम तीसरी बार भी मंत्री को भारी मतों से जिताने का संकल्प लेते हैं ।इस मौके पर मेहर चंद हरसाना,तेजवंत सिंह बिट्टू,बृजमोहन भड़ाना,आकाश गुप्ता,पंडित स्वामी,पंडित बक्शी एन अल जांगीर,एच पी सिंह,कुलदीप वशिष्ठ,के सी अग्रवाल,गिरीश शर्मा,राकेश भाटी,गजराज नागर,विनोद भड़ाना,मनोज भड़ाना,महेंदर शर्मा,आर के तिवारी,आर के शर्मा,कौशल वशिष्ठ शाहिद सेक्टर-21 के तमाम लोग मौजूद थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260815 WA0041

देवरिया – खुखुंदू क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,गैर सरकारी संस्थानों और विद्यालयों में फहराया गया तिरंगा, भारत माता के जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुंदू, देवरिया। देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *