Breaking News
WhatsApp Image 2024 04 06 at 5.57.12 PM

विधायक नरेंद्र गुप्ता के कार्यालय पर मुख्यमंत्री का स्वागत

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टWhatsApp Image 2024 04 06 at 5.57.12 PM

फरीदाबाद:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी का फरीदाबाद आगमन के दौरान फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक नरेंद्र गुप्ता के कार्यालय पर जोरदार स्वागत किया गया। इस मोके पर मुख्यमंत्री के आगमन पर पुष्प वर्षा की गई तथा फूल के साथ फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के कार्यकत्र्ताओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस मोके पर विधायक नरेंद्र गुप्ता ने मुख्यमंत्री नायब सैनी का स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस मौके पर भारत माता की जय और जय श्री राम के नारों से पूरा कार्यालय गुंजायमान रहा।

इस दौरान विधायक नरेंद्र गुप्ता द्वारा कायकत्र्ताओं की मुख्यमंत्री से मुलाकात करवाई गई तथा सेल्फी व फोटो लेने वालों की होड़ मची रही। इस मौकेपर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर,शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा,अजय गौड़ सहित नीरा तोमर,भाजपा मंडलाध्यक्ष कुलदीप साहनी,सचिन शर्मा,नीरज मित्तल,उपाध्यक्ष पंकज रामपाल,ईश्वर दयाल,पंकज गर्ग,जिला सचिव गोल्डी अरोड़ा,प्रकाशवीर नागर,शिव वशिष्ठ,मनोज मंगला,राकेश गुप्ता,एनके गर्ग,अजीत नंबरदार,मनमोहन गुप्ता,राज भाटिया,वीरेंद्र मेहता सहित अनेक भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *