Breaking News

जेवर-फरीदाबाद मोहना गांव में उतार-चढ़ाव को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

 

फरीदाबाद:जेवर-फरीदाबाद के बीच बन रहे नए राजमार्ग 148 एनए पर मोहना गांव के पास उतार-चढ़ाव को लेकर केंद्रीय उर्जा एवं भारी उद्योग राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर बुधवार को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी से मिले। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की मांग केंद्रीय राज्यमंत्री के सामने रखी और कहा कि आस-पास के गांवों के हजारों लोगों के लिए यह उतार-चढ़ाव अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि अगर यह उतार-चढ़ाव नहीं दिया जाता तो ग्रामीणों को हाईवे का प्रयोग करने के लिए करीब आठ किलोमीटर चलना पड़ेगा।

IMG 20240208 WA0015

इससे समय की बचत और तेल की खपत कम होगी। इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि मोहना गांव के पास इस उतार-चढ़ाव के बाद ईस्टर्न पैरिफेरल एक्सप्रेस व वेस्टर्न पैरिफेरल एक्सप्रेस वे और जेवर-फरीदाबाद एक्सप्रेस वे तीनों का फायदा ग्रामीणों को मिलेगा। इस मुलाकात के बाद केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के चेयरमैन को निर्देश दिए कि वह तकनीकी टीम व किसानों के साथ मौके का दौरा करें व फिजिबिलिटी चैक करें। उन्होंने चेयरमैन को निर्देश दिए कि वह दौरा कर अगले दो दिन में रिपोर्ट करें ताकि आस-पास के ग्रामीणों को इस हाईवे का फायदा हो सके। उन्होंने केंद्रीय उर्जा एवं भारी उद्योग राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर को आश्वासन दिया कि किसानों व आस-पास के ग्रामीणों के हित में बेहतर कदम उठाया जाएगा।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *