Breaking News

सत्ता के लिए हर हद से गिरती जा रही है भाजपा,दिनदहाड़े कर रही है लोकतंत्र की हत्या:धर्मवीर भड़ाना

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भाजपा ने जिस तरह धांधली की उसे पूरी दुनिया ने देखा और अब सत्ता के लिए यह पार्टी हर हद तक गिरने लगी है। देश के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ की कोई पार्टी खुले आम लोकतंत्र की हत्या करेगी।

WhatsApp Image 2024 02 04 at 8.40.04 AM 1 यह विचार आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य एवं हरियाणा जॉइनिंग कमेटी के मेंबर धर्मवीर भड़ाना ने उसे दौरान व्यक्त किया जब वह दिल्ली में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा सरकार के खिलाफ किए गए प्रदर्शन में भाग ले रहे थे।धर्मवीर भड़ाना ने कहां की वोटो की ऐसे सरेआम लूट अब तक दुनिया की किसी भी पार्टी ने नहीं की।

उन्होंने कहा कि यह इतना गिर जाएंगे या कभी किसी ने सोचा नहीं था। उन्होंने कहा कि सैकड़ो भ्रष्टाचारी भारतीय जनता पार्टी में इस समय बड़े पदों पर हैं उनके यहां ईडी,सीबीआई कभी नहीं गई जबकि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को रोज कोई ना कोई नोटिस भेजा जाता है और उन्हें परेशान किया जाता है।

पूरे देश की जनता यहां सब देख रही है और आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत सिंह मैन जनता की भलाई के लिए बहुत अच्छे-अच्छे काम कर रहे हैं जिसे देखकर भाजपा तिलमिलाई हुई है।

इसलिए बार-बार दिल्ली के मुख्यमंत्री को बेवजह नोटिस भेज कर परेशान किया जा रहा है। ऑन उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा के चुनाव में हरियाणा की जनता भी भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार है। समय का इंतजार कर रही है। विधानसभा चुनाव में तो एकतरफा भाजपा की हार लगभग तय हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता भूल गए हैं कि वह भगवान से ऊपर हैं। भगवान उनकी गलतफहमी जल्द दूर करेगा।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *