Breaking News
WhatsApp Image 2024 02 04 at 8.38.20 AM

अमृत रसपान है श्रीमद्भागवत कथा:प.सुरेन्द्र शर्मा बबली

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टWhatsApp Image 2024 02 04 at 8.38.20 AM

फरीदाबाद:महिला संकीर्तन मण्डल द्वारा सैक्टर-64 फरीदाबाद विधानसभा बल्लभगढ़ मे आयोजित श्रीमद्भागवत के प्रथम दिवस कलश यात्रा कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे पण्डित सुरेन्द्र शर्मा बबली राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा उन्होने व्यास श्रद्धेय पण्डित धर्म जी महाराज व भागवत पूजन कर विधिवत कलश यात्रा का विधिवत शुभारंभ किया तथा आशीर्वाद प्राप्त किया व आयोजन मण्डल ने पटका पहनाकर पण्डित सुरेन्द्र शर्मा बबली का सम्मान किया। पण्डित सुरेन्द्र शर्मा बबली ने कहा श्रीमद्भागवत कथा अमृत रसपान है।

कथा अवश्य श्रवण करनी चाहिए जीवन सुखमय होता है। जीव आवागमन से मुक्त हो मोक्ष प्राप्त करता है बहुत ही सार्थक ग्रंथ है। श्रीमद्भागवत प्रत्येक सनातनी को श्रवण करनी चाहिए और व्यास पीठ पर शोभित व्यास जी भी पूर्ण रुप व भाव से सभी को इस कल्याणकारी कथा का प्रवचन सुनाएं। इस अवसर पर पं सुरेश वत्स,पं महेश वत्स,पं रुपचंद मास्टर,पं राजकुमार वत्स, पंकज वत्स,औंकार,प्रियंका,जितेन्द्र,विवेक,शंकर सहित भक्तजन उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261011 WA0003

मानव रचना यूथ कप का एमआरईआई के उपाध्यक्ष डा.अमित भल्ला ने किया शुभारंभ

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:मानव रचना फुटबाल यूथ कप टूर्नामेंट के शुरुआती मैचों में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *