Breaking News
WhatsApp Image 2024 01 23 at 2.58.33 PM

कैलेंडर हमें हमारे लक्ष्य के प्रति आगाह करता है:डॉ.महेंद्र शर्मा

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:मानव अधिकार मिशन के कैंप कार्यालय पर वार्षिक कैलेंडर शुभ समय लॉन्च किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.महेंद्र शर्मा सहित राष्ट्रीय कार्यकारिणी के अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।WhatsApp Image 2024 01 23 at 2.58.33 PM

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.महेंद्र शर्मा ने कहा कि कैलेंडर हमें हमारे लक्ष्यों के प्रति आगाह करता है और बताता है कि हमें अपने जीवन में समय को सर्वाधिक महत्व देना है। उन्होंने कहा कि कैलेंडर पर लिखी महीने और तारीख केवल कुछ अक्षर नहीं हैं बल्कि हमारे जीवन का आईना हैं।

जो व्यक्ति अपने जीवन में कैलेंडर को लागू करता है,वह हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करता है। उन्होंने कहा कि बहुत सुंदर कैलेंडर बना है इसके लिए संपादक शकुन रघुवंशी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि यह कैलेंडर सभी लोग घर-घर पहुंचाएं और लोगों को शुभ समय की बधाई दें। गौरतलब है कि कैलेंडर का नाम शुभ समय है जो पिछले 8 साल से निरंतर हर वर्ष प्रकाशित हो रहा है।

इसके मानद संपादक पत्रकार शकुन रघुवंशी हैं। इस अवसर पर रघुवंशी ने कहा कि यह कैलेंडर उन्होंने इस विचार के साथ प्रकाशित करना प्रारंभ किया था कि एक कैलेंडर में हिंदी और अंग्रेजी की समस्त तिथियां लोगों को देखने को मिल जाएं साथ ही पारंपरिक त्योहार और यूएनओ द्वारा घोषित छुट्टियां भी लोगों को पता चल जाएं। लोगों को महीने में अपने शीर्ष महापुरुषों की जन्म तिथियां और पुण्यतिथियां भी पता चल सकें।

इसके लिए बड़े प्रयास किए गए हैं और हर वर्ष इसमें निरंतर सुधार हो रहे हैं,आगे भी सुधार की गुंजाइश बनी रहेगी। इसके लिए सभी लोग अपने सुझाव दें।मानव अधिकार मिशन की कमेटी श्री सिद्धदाता आश्रम भी गई और वहां जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज से भी कैलेंडर का विमोचन करवाया और आशीर्वाद प्राप्त किया। गौरतलाप है कि हर वर्ष मिशन के कैलेंडर का विमोचन गुरु महाराज द्वारा किया जाता है।

इस अवसर पर मानव अधिकार मिशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह जनमेदा एवं दिनेश अग्रवाल,राष्ट्रीय महासचिव संजीव कुमार,राष्ट्रीय संगठन सचिव चतर सिंह भाटी, प्रदेश महिला अध्यक्ष शशि भाटी,संगठन सचिव विजय मंगला,डिविजनल अध्यक्ष सुधीर शर्मा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *