Breaking News
WhatsApp Image 2024 01 06 at 10.21.30 PM

मवई अयोध्या – पात्र व्यक्तियों को मिल रहा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ – लल्लू सिंह

 

मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS

अयोध्या – सांसद लल्लू सिंह ने विधानसभा क्षेत्र रूदौली क्षेत्र में पांच इंटरलाकिंग सड़कों का शिलान्यास किया। जिसमें नगर पालिका रूदौली वार्ड संख्या 2 में 9.97 लाख की लागत से 200 मी, वार्ड संख्या 5 में 11.33 लाख की लागत से 220 मी, रुदौली ब्लॉक के एैथर में 9.03 लाख की लागत से 165 मी॰, रुदौली ब्लॉक के शाहपुर में 9.82 लाख की लागत से 195 मी॰, मवई ब्लाक के नूरपुर में 9.47 लाख की लागत से 195 मी. की इंटरलाकिंग सड़कें शामिल है।

WhatsApp Image 2024 01 06 at 10.21.30 PM

सांसद ने रूदौली के ग्राम-पंचायत शाहपुर व बरौली में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के दौरान ग्रामवासियों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराते हुए लाभार्थियों को प्रमाण पत्र का वितरण किया।
सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि सड़कें क्षेत्र के विकास का आईना होती है। क्षेत्र के विकास के लिए सड़कों का उच्चस्तरीय होना आवश्यक है।

गांवों को मुख्य मार्गो से जोड़कर बेहतर परिवहन सुविधा प्रदान की जा रही है। डबल इंजन की सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ सभी पात्र व्यक्तियों को मिल रहा है। उन्होनें कहा कि अयोध्या पुरातन कालीन अपने वैभव को प्राप्त कर रही है।

आधुनिक सुविधाओं से लैस अयोध्या का रेलवे स्टेशन, अन्र्तराष्ट्रीय हवाई अड्डा, आवगमन की बेहतर सुविधाओं के साथ अयोध्या पर्यटन नगरी के रूप में विकसित की जा रही है। इसके साथ ही जनपद के अन्य पौराणिक व धार्मिक स्थलों का विकास भी किया जा रहा है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *