Breaking News
ccf5e181 a612 4db0 b57e 42ac06e86d5f

नववर्ष पर श्री सुखमनी साहिब का पाठ व भण्डारे का आयोजन

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टccf5e181 a612 4db0 b57e 42ac06e86d5f

फरीदाबाद:देश व आमजन की सुख,शांति व खुशहाली के लिए नववर्ष के उपलक्ष्य पर पाली गाजीपुर रोड़ की 55 फूट रोड़ आरपीएस प्रा0 लि0.के सामने सुखमनी साहिब का पाठ व भण्डारे का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में भाईचारे की मिसाल पेश करते हुए सरदार सुखबीर सिंह कंबोज,ओपी कंबोज,सरदार अमरजीत सिंह,सरदार टेकपाल सिंह व मोती चौधरी ने संयुक्त रूप से इसमें महत्वपूर्ण योगदान दिया।

सुखमनी साहिब के पाठ के बाद अरदास और फिर भण्डारे में आसपास की कंपनी के हजारों मजदूरो ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर आयोजकों ने सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नववर्ष सभी के घरों में सुख,शांति और खुशहाली लेकर आए।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *