Breaking News
65158454 7866 4a8b 8f3e 370fede70043

नगर निगम में शामिल गांवोंं में तेजी से हों विकास कार्य:राजेश नागर

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:तिगांव से विधायक राजेश नागर ने विधानसभा सत्र के दौरान अपनी तिगांव विधानसभा क्षेत्र की मांगों को सदन के पटल पर रखा। उन्होंने ग्रेटर फरीदाबाद क्षेत्र के लिए अलग एसडीएम और नगर निगम जाइंट कमिश्नर की मांग रखी।

65158454 7866 4a8b 8f3e 370fede70043
उन्होंने कहा कि ग्रेटर नोएडा को फरीदाबाद से जोड़ने के लिए यमुना बन रहे मंझावली पुल के बाद सड़कों पर दबाव घटाने के लिए सेक्टर आठ से तिगांव घरौड़ा तक एक बाईपास बनाया जाए। इसका 53 करोड़ रुपये का एस्टीमेट बनाया जा चुका है। जिसे जल्द मंजूरी दी जाए। इसके साथ ही खेड़ी गांव की सीएचसी को 200 बैड का अस्पताल बनाया जाए। जिससे स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने ग्रेटर फरीदाबाद में जिमखाना क्लब की फाइल को मंजूरी की बात भी रखी।

विधायक राजेश नागर ने हाल ही में नगर निगम में शामिल हुए गांवों में सफाई व्यवस्था पर असंतोष जताया। उन्होंने इन गांवों में सफाई,सीवर,पानी आदि के कामों को सुचारू गति दिए जाने की मांग भी की। उन्होंने कहा कि इन गांवों ने नगर निगम को 300 करोड़ रुपये से अधिक की राशि दी है। नागर ने ग्रेटर फरीदाबाद में एक इंटरनेशनल स्टेडियम बनाए जाने की मांग को भी दोहराया।

विधायक नागर ने कहा कि उनकी तिगांव विधानसभा क्षेत्र में आने वाले गांव अमीपुर,अरुआ,शाहजहांपुर और इमामुद्दीनपुर 1927 में यमुना नदी में बह गए थे। तत्कालीन कमिश्नर एसएस बे्रन ने उनको देह शामलात में बसा दिया था। तभी से वह वहां रह रहे हैं लेकिन उनको कभी भी नोटिस आ जाते हैं,उन्हें कोई पॉलिसी बनाकर राहत दी जाए।

नागर ने कहा कि उनके क्षेत्र की पल्ला सेहतपुर आदि क्षेत्रों में अमृत योजना के तहत पानी की लाइन डाली जा रही हैं। यहां की सड़कों,गलियों, नालियों का काम भी जल्द करवाया जाए। इसके साथ ही बसंतपुर,इस्माइलपुर,अगवानपुर में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ा टाउन पार्क बनाया जाए।

उन्होंने अशोका एंकलेव में नई सीवर लाइन डाले जाने की मांग भी सदन में रखी। उन्होंने अपनी तिगांव विधानसभा में अनेक विकास कार्य होने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार भी जताया। नागर ने कहा कि उनके क्षेत्र मोठूका में अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज, तिगांव में डिजिटल आइटीआई, नचौली में महिला कॉलेज,तिगांव में मॉडल संस्कृति स्कूल,उसके लिए नई इमारत और लड़कियों के लिए नई इमारत,फरीदपुर में स्कूल की नई बिल्डिंग दी गई हैं।

जिसके लिए वह सीएम मनोहर लाल का आभार जताते हैं। उन्होंने बताया कि बडौली स्कूल को अपग्रेड करने के लिए उसकी नई बिल्डिंग का काम चल रहा है वहीं घरौडा,चांदपुर,महावतपुर के सरकारी स्कूलों को भी अपग्रेड किया गया है। राजेश नागर ने बताया कि तिगांव विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपये लागत की सडक़ों काम काम हो चुका है और कई करोड़ रुपये लागत की सडक़ों पर काम चल रहा है। इनमें खेड़ी गांव से मंझावली गांव तक 108 करोड़ रुपये की लागत से सडक़ बन रही है।

वहीं बुढैना गांव से तिगांव तक फोर लेन सडक़,तिगांव से भुआपुर से जसाना,बल्लभगढ़ से तिगांव मंझावली रोड,खेड़ी पुल से ददसिया सड़क पर काम चल रहा है। उन्होंने बताया कि उनकी विधानसभा में 25 करोड़ रुपये की लागत की सड़कें बनाई जा चुकी हैं वहीं 25 करोड़ रुपये की लागत से सड़क बनाने का काम जारी है।

इसके अलावा सेक्टर 31 में इंडोर स्टेडियम,तिगांव से बुखारपुर सड़क और तिगांव से जुन्हैडा सड़क बनकर तैयार हो गई हैं। इसके लिए क्षेत्र की जनता की ओर से सीएम मनोहर लाल का धन्यवाद करते हैं।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0015

अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदक के खाते से whatsapp के माध्यम से साइबर ठगी की घटना से सम्बन्धित 31,640 रूपये को पीड़ित के खाते में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक प्रमोद कुमार सिंह पुत्र राम लोचन सिंह नि. जंगल महाल बरही थाना अहरौरा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *