Breaking News
eb86c413 2be2 4622 8306 e487d1d347e8

इंडियन आईडल विजेता सलमान अली ने सूरजकुंड दिवाली उत्सव में मचाई धूम

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टeb86c413 2be2 4622 8306 e487d1d347e8

फरीदाबाद:सूरजकुंड दिवाली उत्सव पर बड़ी चौपाल पर बुधवार की शाम सांस्कृतिक संध्या में इंडियन आईडल विजेता सलमान अली के गीतों के नाम रही। स्थानीय हरियाणा के लड़के’सलमान अली’जो पहले से ही देश भर के संगीत प्रेमियों का दिल जीत चुके हैं,सूरजकुंड प्रथम दिवाली उत्सव में आए और अपने एकल प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ जीएम हरियाणा टूरिज्म मिनाक्षी दहिया,अकाउंट अफसर गीता गर्ग,दीपिका और डॉ.सुप्रिया ढांडा ने विधिवत तरीके से दीप प्रज्वल्लित कर किया।

उन्होंनें तुझे दिल्लगी भूल जानी पड़ेगी,तेरी दीवानी,मेरे रश्के कमर,मुस्कुराने की वजह तुम हो, जैसे कई प्रसिद्ध ट्रैक से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। भीड़ ने अपनी सीटें छोड़ दीं और खूब नाचने लगीं। जब सलमान अली ने जब सुनो गौर से दुनिया वालों गाना गाया तो दर्शकों ने अपने मोबाइल फोन की फ्लैश लाइटें जला लीं और यह क्या नजारा था।‌

जहां हर कोई एकजुट भारतीयों के रूप में खड़ा था।इसके पश्चात उन्होंने हमे तुमसे प्यार कितना,फिर मोहब्बत करने चला है दिल,गुलाबी आंखें जो तेरी देखी,ओ लाल मेरी,सुनो गौर से दुनिया वालो, तेरे जैसा यार कहा,धीरे धीरे मेरी जिंदगी में आना,कुड़ी पंजाबन,कजरा मोहब्बत वाला,कोई हसीना जब रूठ जाती है,यह दोस्ती हम,तेरे जैसा यार कहा,तू घर आजा परदेसी एक से एक हिट गाने गाकर दर्शकों को नाचने पर मजबूर कर दिया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260815 WA0006

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजित आर. शंकर द्वारा पुलिस लाइन देवरिया में किया गया ध्वजारोहण, पुलिस कार्मिकों ने राष्ट्रसेवा एवं कर्तव्यनिष्ठा की ली शपथ ।

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव आज दिनांक 15.08.2026 को स्वतंत्रता दिवस के पावन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *