Breaking News
76e44aa0 afa9 4cb9 a088 0b00ab871dff

योग हमारी जीवन पद्धति है, योग को अपनाएं:राजेश नागर

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

76e44aa0 afa9 4cb9 a088 0b00ab871dff
फरीदाबाद:विधायक राजेश नागर ने आज सेक्टर-88 में ओपन योगा चैंपियनशिप का उद्घाटन किया और बच्चों की क्षमताओं को सराहा। इस चैंपियनशिप का आयोजन किड्स जिमनास्टिक्स एंड योगा सेंटर और श्याम योगा क्लासेस द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। नागर ने बच्चों की क्षमताओं को निहारा और सराहा। उन्होंने कहा कि बच्चों ने अपनी क्षमताओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

यह बच्चे आने वाले समय में दुनिया भर में देश प्रदेश एवं क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे। नागर ने कहा कि आज के समय में खेल जीवन को सजाने संवारने का काम करने के साथ साथ रोजी का भी जरिया बन रहे हैं। इसलिए जो बच्चे खेल को कैरियर के रूप में ले रहे हैं उन्हें सहयोग करना चाहिए। विधायक राजेश नागर ने कहा कि योग हमारी जीवन पद्धति है।

योग का अर्थ है जुड़ना हमारे भारत में धर्म, अध्यात्म एवं सामाजिक जीवन में जुड़ने के अर्थ को बड़े गहरे भाव में लिया जाता है। योग ऐसी क्रिया है जिसमें समाज,भगवान और स्वास्थ्य तीनों का समावेश है। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने योग के महत्व को पुन: स्थापित करने के लिए 21 जून को दुनिया भर में योग दिवस स्थापित करवाया।

जिस दिन आज पूरी दुनिया योग कर इसके महत्व को समझ रही है और अपने जीवन में स्वीकार कर रही है। विधयक राजेश नागर ने कहा कि सभी को योग करना चाहिए। विधायक राजेश नागर ने कहा कि जिमनास्टिक भी दुनिया का प्रसिद्ध खेल है जिसमें भारत के लिए अभी अपार संभावनाएं हैं। हमारे बच्चों को जिमनास्टिक की ओर भी रुख करना चाहिए। इस क्षेत्र में काम कर रही एवं आज के कार्यक्रम की आयोजक संस्था इसके लिए बधाई की पात्र है।

इससे पहले यहां पहुंचने पर आयोजकों ने मुख्य अतिथि विधायक राजेश नागर का फूलमालाओं और बुके के साथ स्वागत किया और भविष्य में भी सहयोग का आशीर्वाद मांगा। विधायक ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों एवं टीमों को पुरस्कार एवं आशीर्वाद भी प्रदान किया। इस अवसर पर बिट्टू,श्याम, चित्रा,विनिता नंदवानी,मनीषा, ज्ञान चंद आनंद,अरविन्द चंदीला आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *