Breaking News
17eca447 21b7 46af 8200 ad7d944c67ee

होनहार खिलाड़ियों को आगे बढ़ाएं अभिभावक:राजेश नागर

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट17eca447 21b7 46af 8200 ad7d944c67ee

फरीदाबाद:तिगांव के विधायक राजेश नागर ने लोगों से अपील की है कि वह अपने खिलाड़ी बच्चों को आगे बढ़ाने में सहयोग करें। नागर सिल्वर मैडल जीतकर लौटी एथलीट चांदनी यादव को शुभकामनाएं देते हुए लोगों को संबोधित कर रहे थे।

कबूलपुर में संचालित ज्ञान राज स्पोर्ट्स अकादमी की एथलीट चांदनी यादव हाल ही में आयोजित हरियाणा जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भागीदारी कर लौटी हैं जहां उन्होंने अंडर 20 गर्ल्स कैटेगरी में सिल्वर मैडल जीता है।

मैडल लेकर अपने कोच राजकुमार के साथ विधायक राजेश नागर के निवास पर पहुंची और उनका आशीर्वाद लिया। नागर ने कहा कि यह बच्ची बहुत होनहार है और आगे जाकर देश का नाम रोशन करेगी।

इसके लिए मेरा आशीर्वाद और हर तरह का सहयोग इसे मिलेगा। वहीं सरकारी स्तर पर भी जो भी संभव मदद होगी,वह करवाई जाएगी। विधायक राजेश नागर ने बताया कि राज्य की मनोहर लाल सरकार ने खिलाड़ियों को इतने अवसर और सुविधाएं प्रदान की हैं कि वह तमाम अंतर्राष्ट्रीय खेलों में भी अभूतपूर्व प्रदर्शन कर रहे हैं।

एशियन गेम्स में भारत के अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन में हरियाणा के खिलाड़ियों की भी बड़ी भूमिका है। नागर ने कहा कि खेलो इंडिया में हरियाणा की प्रतिभागिता और खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी व इनाम देने में हरियाणा की मनोहर सरकार देश में सबसे आगे है।

चांदनी के कोच राजकुमार ने बताया कि चांदनी हाई जम्प की खिलाड़ी है और इस प्रतियोगिता के बाद उनका जूनियर नैशनल के लिए भी सलेक्शन हो गया है। जिसकी तारीखें और स्थान समय आने पर घोषित होंगी। फिलहाल हम उसकी तैयारी में जुटे हुए हैं।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *