Breaking News
f88af446 91bc 47d8 a132 f12c4b4e640d

यूपी:गाजीपुर पहुचे विकास पुरुष व जम्मू के एल जी मनोज सिन्हा उमडे उत्साही समर्थक दो दिन का है प्रवास

 

टीम आईबीएन न्यूज f88af446 91bc 47d8 a132 f12c4b4e640d

गाजीपुर। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा दो दिवसीय दौरे के दौरान शुक्रवार को वाराणसी के बाबतपुर हवाई अड्डे से सीधे अपने गृह जनपद गाजीपुर पहुंचे। जहां उन्होंने लोक निर्माण विभाग के कांफ्रेंस हाल में लगभग एक घंटे तक एक-एक लोगों से स्नेहिल मुलाकात कर हाल चाल जाना।

एलजी मनोज सिन्हा के चेहरे की चमक और हृदय अपने चीर परिचितों को देख कर प्रफुल्लित था। आईबीएन टीम के अनुसार लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह पहुंचने पर एलजी मनोज सिन्‍हा को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाददोपहर मे वह काफिले के साथ अपने पैतृक गांव मोहनपुरा के लिए रवाना हो गए।d6f144a4 1647 43a3 9d76 6cde813df704

इससे पहले वाराणसी के बाबतपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एलजी मनोज सिन्हा के पहुंचने पर जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह के नेतृत्व में जनपद से पहुंचे शुभचिंतकों की भारी भीड़ ने जोरदार स्वागत अभिनन्दन किया। इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शोभनाथ यादव, महामंत्री प्रवीण सिंह, ओमप्रकाश राय, सुनील सिंह, संकठा प्रसाद मिश्र, अच्छेलाल गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, कार्तिक गुप्ता, पप्पू चौबे, मनीष वर्मा, मन्नू राजभर आदि मौजूद रहे।

बता दें कि एलजी मनोज सिन्हा का सिधौना में श्यामकुवर मौर्य, अचल सिंह, सैदपुर में अश्विनी पांडेय संतोष चौहान, पहाड़पुर में प्रवीण त्रिपाठी, नंदगंज मे विनीत शर्मा तथा महाराजगंज मे गोपाल राय के नेतृत्व में भारी स्वागत अभिनन्दन किया गया।

राकेश की रिपोर्ट

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *