Breaking News
54aa66ab 84c1 4b18 9e68 74e280b45f2e

गाजीपुर:शिकायतो के निस्तारण मे देरी हुई तो लेखपाल एंव सिपाही होगे जिम्मेदार: जिलाधिकारी

 

टीम आईबीएन न्यूज54aa66ab 84c1 4b18 9e68 74e280b45f2e

गाजीपुर :शासन के निर्देश पर द्वितीय, शनिवार को थाना दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की अध्यक्षता में थाना शादियाबाद में उपस्थित फरियादियों की फरियाद सुनी साथ ही शिकायतो को जल्द से जल्द निस्तारण के लिए प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया।

थाना दिवस शादियाबाद मे 07 फरियादियों ने अपनी-अपनी शिकायतो को लिखित रूप में दिया जिसमें से 01 का मौके पर निस्तारण किया गया शेष आवेदन का निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी को दिया।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि भूमि पर अवैध कब्जा करने वाले भू माफियाओ के विरूद्ध एन्टी भू माफिया एक्ट के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत करते हुए कड़ी कार्यवाही करे और गरीबो के पट्टे आदि की भूमि पर बार-बार कब्जा करने वालो के खिलाफ केस दर्ज कर जेल तत्काल भेजा जाय।e4f5e8bc fc73 4cf4 8c26 ec796c75725e

उन्होने निर्देश दिया कि लेखपाल एवं हल्का सिपाही आपसी सामन्जस्य स्थापित करते हुए एक-दूसरे का मो0नम्बर अपने पास रखे तथा टीम बनाकर प्राप्त शिकायतो का स्थलीय निरीक्षण करते हुए निस्तारण करे। उन्होने सख्त निर्देश दिया कि शिकायतो का निर्धारित समय में निस्तारण न किये जाने पर सम्बन्धित लेखपाल एंव सिपाही पर अनुशासनात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

इस मौके पर क्षेत्राधिकारी शादियाबाद, थाना प्रभारी, लेखपाल एंव अन्य अधिकारीगण एवं पुलिस विभाग से सम्बन्धित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

राकेश की रिपोर्ट

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *