Breaking News
5fe6b78e a590 493b a3f7 54ced3e76def

गाजीपुर: पंचायत भवन में धमके चोरों ने कम्प्युटर समेत हजारो का माल किया पार

 

टीम आईबीएन न्यूज5fe6b78e a590 493b a3f7 54ced3e76def

गाज़ीपुर। बिरनो थाना क्षेत्र के पलियां गांव के पंचायत भवन का ताला तोड़कर शुक्रवार की देर रात चारों ने वहां रखे कंप्यूटर सहित कई सामान चुरा लिए और फरार हो गए।

बुधवार को सुबह ग्रामीणों ने पंचायत भवन का ताला टूटा देखकर प्रधान को सूचना दी। प्रधान की तहरीर पर पुलिस मौका मुआयना कर जांच में जुट गई। ग्राम प्रधान प्रियंका यादव ने बताया कि ग्राम पंचायत कार्यालय में लगा कप्यूटर, प्रिंटर, बैटरी, इन्वर्टर, कैमरा, डीवीआर मंगलवार की रात चोर उठा ले गए। बुधवार की सुबह जब ग्रामीण पंचायत कार्यालय की तरफ से निकले तो उन्होंने कार्यालय पर लगा ताला टूटा देखकर सूचना दी।

जिसके बाद घटना की जानकारी हुई। इस संबंध में में बिरनो थानाध्यक्ष शैलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि चोरी की घटना की सूचना प्राप्त हुई है जांच कर कार्यवाही की जाएगी।

राकेश की रिपोर्ट

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *