Breaking News
b3af06c1 7503 4c6d a7ca 1b2a10668f1e

बाढ़ पीड़ितों को आर्थिक मदद करे राज्य व केंद्र सरकार: जया शर्मा

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टb3af06c1 7503 4c6d a7ca 1b2a10668f1e

फरीदाबाद: हथिनीकुंड बैराज से छोड़े गए पानी और बरसात के चलते यमुना सीमा से सटे गांवों व कालोनियों में जलभराव की समास्या उत्पन्न हो गई है।

लोग बेघर हो गए हैं और बिजली पानी जैसी मौलिक सुविधा को तरसने लगे हैं। इसी कड़ी में हरियाणा महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुधा भरद्वाज के दिशा निर्देश पर महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष जया शर्मा ने अपनी महिला टीम के साथ प्रभावित बसंतपुर क्षेत्र का दौरा किया और लोगों का दुखड़ा सुना। इस दौरान जया शर्मा ने लोगों को खाद्य सामग्री वितरित की और उनका हौसला बढ़ाया।

पीड़ित लोगों ने जया शर्मा को बताया कि प्रशासन व सरकार द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाएं केवल ढकोसला है,इस प्राकृतिक आपदा में वह बेघर हो गए हैं और दाने-दाने के लिए मोहताज हैं। उन्होंने बताया कि अधिकारी व मंत्री केवल मुआयना करके चले जाते हैं और आश्वासन दे जाते हैं, लेकिन उनकी हालत बद से बद्तर हो गई है।

लोगों का दुखड़ा सुननें के बाद जया शर्मा ने कहा कि इस प्राकृतिक आपदा में लोगों से उनके मकान व खेत-खलिहान छीन लिए हैं, ऐसे वक्त पर सरकार का दायित्व बनता है कि वह जनता को मौलिक सुविधाएं उपलब्ध करवाएं और उन्हें आर्थिक मदद करें। लेकिन भाजपा सरकार केवल कागजों में लोगों को राहत उपलब्ध करवा रही हैं। जमीनी स्तर पर इस आपदा में लोगों का सब कुछ छीन लिया है।

उन्होंने प्रशासन व सरकार से मांगा करते हुए कहा कि यमुना प्रभावित लोगों की जमीनी स्तर पर मदद की जाए और उन्हें आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाए और ऐसे लोगों के खिलाफ कढी कार्यवाही होनी चाहिए। जिन्होंने अवैध प्लाटिंग करके यहां गरीबों को धोखे से बसाने का काम किया है।

उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाया कि इस दुःख की घड़ी में महिला कांग्रेस की टीम पूरी तरह से उनके साथ है और उनका हरसंभव मदद सहयोग करेगी।इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष सीमा,गोपाल गोगी,किरन,संध्या सहित अनेकों महिला कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *