Breaking News
WhatsApp Image 2023 07 02 at 10.22.52 AM

भाजपा ने 9 सालों में केवल जनता को बेवकूफ बनाने का काम किया:धर्मबीर भड़ाना

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:आम आदमी पार्टी के नेता धर्मबीर भड़ाना ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने बीते 9 वर्षों में देश की जनता को केवल बेवकूफ बनाने का काम किया है। आज देश एवं प्रदेश की जनता भारतीय जनता पार्टी की नीतियों एवं कार्यशैली से पूरी तरह आहत है। लोगों ने कांग्रेस की जन विरोधी,भ्रष्टाचार,महंगाई,बेरोजगारी आदि नीतियों से तंग आकर जो बदलाव की चाबी भारतीय जनता पार्टी के हाथों में सौंपी थी। उसे बीजेपी ने पूरी तरह से मिट्टी में मिलाने का काम किया है।

WhatsApp Image 2023 07 02 at 10.22.52 AM

आज देश का प्रत्येक व्यक्ति अपने आपको ठगा महसूस कर रहा है। महंगाई,भ्रष्टाचार,बेरोजगारी,अपराध अपने चरम पर है। भड़ाना आज अपने गुडगांव-पाली रोड स्थित कार्यालय पर प्रैस को सम्बोधन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल अपने आपको भ्रष्टाचार का काल बोलते हैं, जबकि वास्तव में देखा जाए तो उन्होंने प्रदेश में भ्रष्टाचार को पालने-पोसने का काम किया है। आज प्रदेश एवं देश की जनता त्राहिमाम कर रही है। मगर भाजपा की गूंगी-बहरी सरकार पर उनकी बात सुनने तक की फुर्सत नहीं है। वो केवल अपने 9 साल की गाथा गाने में लगे हैं, मगर उनको यह नहीं पता,जिस जनता की वह अनदेखी कर रहे हैं,वही उनको 2024 में सबक सिखाने का काम करेगी।

आप नेता धर्मबीर भडाना ने कहा कि आज केवल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ही लोगों के दिल की बात समझ रहे हैं और गरीब व आम जनता की बात सुन रहे हैं। दिल्ली और अब पंजाब में लोगों को नि:शुल्क शिक्षा,स्वास्थ्य,बिजली एवं पानी मुहैया करवा रह हैं। इसी प्रकार हरियाणा में आप पार्टी की सरकार आने पर लोगों को सुविधाएं दी जाएंगी। क्योंकि केजरीवाल की कथनी और करनी में फर्क नहीं है। वो जनता का दर्द समझते हैं और उनकी पूरी कोशिश जनता के दुखों को दूर करने की होती है। इसलिए 2024 में न केवल देश में बल्कि प्रदेश में भी परिवर्तन देखने को मिलेगा और दिल्ली एवं पंजाब की तर्ज पर हरियाणा में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260821 WA0000

भारत में सूचना क्रांति स्व.राजीव गांधी की देन:बलजीत कौशिक

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की जयंती को कांग्रेसी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *