Breaking News
WhatsApp Image 2023 06 20 at 9.18.47 AM

युवा भाजपा नेता अमन गोयल ने किया अमरनाथ यात्रियों के लिए भंडारे का सामान रवाना

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:साथियो हर वर्ष की तरह इस बार भी शिव शक्ति मानव सेवा दल बल्लभगढ़ की तरफ से अमरनाथ में तीर्थ यात्रा करने वालों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है, जिसे आज बल्लभगढ़ की त्रिखा कॉलोनी से पूर्व मंत्री के भतीजे ओर युवा भाजपा नेता अमन गोयल ने पूजा पाठ के साथ झंडी दिखाकर राशन से भरे ट्रकों को नागाकोटी कश्मीर के लिए रवाना किया। शिव शक्ति मानव सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज शर्मा ने बताया

WhatsApp Image 2023 06 20 at 9.18.47 AM

की 75 दिन तक कश्मीर के नागकोटी में चलने वाले इस भंडारे में लाखों लोग प्रसाद ग्रहण करते है ओर पिछले 15 वर्षो से लगातार संस्था अमरनाथ यात्रियों के लिए भंडारे का आयोजन सेवा भाव से करती आ रही है। इस बार संस्था द्वारा यह 16 वां विशाल भंडारा पूर्व मंत्री विपुल गोयल के सहयोग से किया जा रहा है और उससे पहले भी जो भंडारे हुए वो भी पूर्व मंत्री के सहयोग से पूर्ण हुए है।

इससे पहले समिति के लोगो ने युवा भाजपा नेता अमन गोयल का फूल मालाओं और फटका पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर नीरज शर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष,कृपा राम शर्मा,महेश मित्तल व बल्लभगढ़ शहर से से अन्य काफी गणमान्य लोग उपस्थित थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *