Breaking News
e600ba54 5064 4ab7 9c98 f4c1f143d6d5

महाजनसम्पर्क अभियान के तहत 30 मई से 30 जून के बीच 30 दिन में होंगे कई कार्यक्रम

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टe600ba54 5064 4ab7 9c98 f4c1f143d6d5

फरीदाबाद:मोदी की दूरदर्शी सोच और कुशल नेतृत्व से दुनिया में भारत का मान बढ़ा है। मोदी ने न केवल हरियाणा बल्कि पूरे भारत को सम्मान दिया है।

मोदी के कार्यकाल में देश का जो विकास हुआ,वह अभूतपूर्व है। मोदी सरकार के 9 वर्ष सेवा,सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे हैं। विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व व सेवा भाव से भरपूर 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में फरीदाबाद लोकसभा द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा के प्रदेश प्रभारी बिप्लब देव बोल रहे थे।

प्रेस वार्ता में बिप्लब देव ने पत्रकारों को भाजपा की केंद्र सरकार की 9 साल की उपलब्धियों के साथ सेवा कार्यों और जनहितैषी योजनाओं के विषय में विस्तार से अवगत कराया। इसके अलावा 30 दिन के महाजन सम्पर्क अभियान के तहत होने वाले कई कार्यक्रमों,विशाल जनसभा,प्रबुद्ध सम्मेलन,व्यापारी सम्मेलन,विकास तीर्थ यात्रा,संयुक्त मोर्चा सम्मेलन,21 जून को योग दिवस,लाभार्थी सम्मेलन,सोशल मीडिया सम्मेलन,पीएम मोदी की वर्चुअल रैली,डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस,मन की बात आदि कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी।

प्रेस वार्ता में केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर,हरियाणा कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा,प्रदेश महामंत्री मोहन लाल बडौली,महासम्पर्क अभियान के प्रदेश संयोजक संदीप जोशी,फरीदाबाद के जिला प्रभारी सत्य प्रकाश जरावता, पलवल के जिला प्रभारी दिनेश घिलौड़,फरीदाबाद जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा,पलवल के जिला अध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया, विधायक सीमा त्रिखा,नरेन्द्र गुप्ता,राजेश नागर,दीपक मंगला, प्रवीण डागर,जगदीश नायर,महाजनसंपर्क अभियान के लोकसभा के सह संयोजक सोहनपाल सिंह,जिला महामंत्री मूलचन्द मित्तल,मीडिया पेनेलिस्ट रमण मलिक और जिला मीडिया प्रमुख विनोद गुप्ता उपस्थित रहे।

पत्रकारों को जानकारी मुहैया करवाते हुए बिप्लब देव ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के 9 साल पूरे होने पर सरकार का कार्यकाल सेवा,सुशासन,गरीब कल्याण को समर्पित रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने 9 सालों में अभूतपूर्व विकास कार्य किये गए हैं। मोदी सरकार ने अंत्योदय के मूल मंत्र को चरितार्थ कर जन कल्याण के लिए अनेकों योजनाओं को लागू कर समाज के अंतिम व्यक्ति तक 100 फीसदी लाभ पहुंचाने का काम किया है।

9 साल में…मोदी जी की योजनाओं ने जन-जन की ज़िन्दगी संवारी है। हर घर में मोदी का कुछ न कुछ सहयोग जरूर पहुंचा है। उज्जवला,आयुष्मान भारत,किसान सम्मान,गरीब कल्याण जैसी मोदी सरकार की तमाम योजनाएं देश की बड़ी आबादी के लिए वरदान साबित हुई हैं। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत देश की 80 करोड़ लोगों को भोजन उपलब्ध कराना,12 करोड़ शौचालयों का निर्माण,पीएम स्वनिधि के तहत 35 लाख रेहड़ी पटरियों को आर्थिक बल,मुद्रा योजना के तहत ऋण,48 करोड़ जन धन खाते,37 करोड़ आयुष्मान हेल्थ अकाउंट,3 करोड़ से ज्यादा आवास,25 लाख करोड़ से अधिक रूपये सीधे लाभार्थियों के खाते में,2.86 करोड़ घर बिजली से रोशन,9.6 करोड़ गैस कनेक्शन,फसल बीमा योजना, सिंचाई योजना,उर्वरक सब्सिडी,कृषि लोन,जन औषधि केन्द्र पर एक रूपये में सैनिटरी पेड की उपलब्धता,26 सप्ताह की पेड मेटरनिटी लीव आदि ना जाने कितनी सैंकड़ों योजनायें हैं, जिनसे महिलाएं,किसान और देशवासी और अधिक सशक्त हुए हैं और उनका जीवन स्तर सुधरा है।

सामाजिक सशक्तिकरण,वंचितों की सेवा सर्वोपरि,गरीब कल्याण,महिला सशक्तिकरण,युवाओं को रोजगार,महिलाओं और बुजुर्गों को सम्मान,पिछड़ों को मुख्य धारा में लाना,श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा,किसानों का कल्याण और गरीबों को सशक्त करने का काम मोदी जी ने किया है।

आर्थिक तौर पर भारत बहुत मजबूत हुआ है, भारत विश्व की पांचवीं अर्थव्यवस्था बन गया है और 2027 तक विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जायेगा। मोदी सरकार में देश सुरक्षित हाथों में हैं,देश की सीमाएं सुरक्षित और मजबूत हुई हैं। प्रदेश प्रभारी बिप्लब देव ने 30 दिन के महाजनसम्पर्क अभियान के तहत आज फरीदाबाद लोकसभा के वरिष्ठ भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। बिप्लब देव ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार,जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से देश के गरीबों और वंचितों के जीवन में उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के सफलतम 9 वर्ष की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा समाज के सभी वर्ग के लोगों तक पहुंचाने की कार्यकर्ताओं से अपील की। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व माननीय मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश प्रगति के पथ पर अग्रसर है। इसलिए तीसरी बार मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प देश की सम्मानित जनता ने लिया है।

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 2019 में हरियाणा में सभी लोकसभा सीटों पर कमल खिला था,अब पुनः 2024 में हम सभी कार्यकर्ता हरियाणा में पुनः कमल खिलाने के लिए संकल्पित है। प्रदेश महामंत्री व कलस्टर व्यवस्था प्रमुख मोहन लाल बडौली ने 30 दिन चलने वाले महाजनसम्पर्क अभियान के कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि जन सम्पर्क कर 9 साल की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएं और लाभार्थियों से भी सम्पर्क अवश्य करें।

फरीदाबाद लोकसभा की बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री रविन्द्र राजू,पूर्व विधायक राजिन्द्र बिसला,टेक चन्द शर्मा,नगेन्द्र भड़ाना,सुभाष कत्याल,केहरसिंह रावत, मुख्यमंत्री के पूर्व राजनैतिक सचिव अजय गौड़,स्थानीय निकाय विभाग के प्रदेश सह संयोजक देवेन्द्र चौधरी,अनुसाशन समिति की प्रदेश अध्यक्षा नीरा तोमर,प्रवक्ता राजीव जेटली,पूर्व महापौर सुमन बाला,निवर्तमान उप महापौर मनमोहन गर्ग,निवर्तमान महापौर सुमन बाला,विनोद चौधरी,फरीदाबाद जिला परिषद चेयरमेन विजय लोहिया,पलवल जिला परिषद चेयरमेन आरती रावत,पलवल नगर परिषद चेयरमेन डॉक्टर यशपाल,होडल नगर परिषद् की चेयरमैन इन्द्रेश कुमारी,भाजयुमो राष्ट्रीय सचिव गौरव गौतम,पलवल के जिला महामंत्री वीरपाल दिक्षित,राजेन्द्र बैंसला, टिपरचंद शर्मा व फरीदाबाद जिला विस्तारक मनजीत सिंह जांगड़ा,जिला विस्तारक पलवल कर्मबीर यादव,ओमप्रकाश रेक्स्वाल,जवाहर सौरौत, मेहरचन्द गहलोत,सूरज पांडे, बलदेव अलावलपुर,बिजेन्द्र नेहरा,पंकज रामपाल,अनिल नागर,लख्मीचंद भारद्वाज,भगवान सिंह,पंकज सिंगला,छत्रपाल,विनोद भाटी, सुभाष आहूजा,सोशल मीडिया संयोजक अमित मिश्रा,राजमदान और फरीदाबाद व पलवल के मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *