Breaking News
c5c7435b 4912 4a1c a68d 1887e3947686

हरियाणा सरकार के विनाश के लिए किया यज्ञ

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टc5c7435b 4912 4a1c a68d 1887e3947686

फरीदाबाद:रिवाजपुर गांव में कूड़ा घर का विरोध लगातार 34 वें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारी नए-नए तरीके अपनाकर हरियाणा सरकार को चेताने का प्रयास कर रहे हैं।शनिवार को धरनास्थल पर हरियाणा सरकार के विनाश का संकल्प लेकर एक यज्ञ करवाया गया।

आंदोलनकारियों का कहना था कि हरियाणा सरकार और केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर संवेदनहीनता की सारी हदें पार कर चुके हैं। इन 16 गांवों से वैमनस्य की भावना के तहत सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।
अगर वह हमारे क्षेत्र की जनता को मारने को आमादा हैं तो हम भी इस सरकार और मंत्री के राजनैतिक विनाश के लिए संकल्पबद्ध हैं।

संघर्ष समिति के अध्यक्ष नाहर सिंह चौहान,सेव फरीदाबाद के अध्यक्ष पारस भारद्वाज और अन्य गांव की सरदारी ने यज्ञ में आहुति देते हुए कहा कि सरकार और मंत्री इस क्षेत्र कि सोई हुई जनता को मृत मानने की भूल ना करे।

आगामी चुनावों में इस क्षेत्र के लोग सरकार और उसके मंत्री के अहंकार को दमन करेंगे। संघर्ष समिति बहुत जल्दी केंद्रीय मंत्री के कार्यालय तक शांतिपूर्ण रैली निकालने के लिये भी तैयारी कर रही है।

यज्ञ में माला चौहान,मधु चौहान,बिंदु,जसराम,उदयवीर,ललित चौहान,कुलदीप त्यागी,रवि चौहान,राजवीर,संजय सरपंच,गब्बर चौहान,संगीता देवी व ओम शांति संस्थान से अनेक साधवियों व गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260815 WA0041

देवरिया – खुखुंदू क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,गैर सरकारी संस्थानों और विद्यालयों में फहराया गया तिरंगा, भारत माता के जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुंदू, देवरिया। देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *