Breaking News

तानाशाही की सभी हदें पार करती जा रही है भाजपा सरकार:धर्मवीर भड़ाना

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:केंद्र सरकार द्वारा अध्यादेश लाने के मामले में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता धर्मवीर भड़ाना ने कहा कि ये अध्यादेश भारत के संविधान के खिलाफ है और जनता द्वारा चुनी सरकार के खिलाफ काला कानून है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार तानाशाही की हर हदें पार करती जा रही है और दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल से डरने लगी है इसलिए दिल्ली की जनता पर जुल्म ढाने लगी है। भड़ाना ने कहा कि दिल्ली की जनता ने तीन बार प्रचंड बहुमत से आम आदमी पार्टी की सरकार बनाई है। सीएम केजरीवाल ने जनता के लिए खूब काम किए हैं|

IMG 20230521 WA0009

इस अध्यादेश से भाजपा सरकार सीएम केजरीवाल के कामकाज की रफ़्तार धीमा करने का प्रयास कर रही है जो बहुत निंदनीय है। धर्मवीर भड़ाना ने कहा कि भाजपा सरकार जानबूझकर अध्यादेश उस समय लाइ जब कोर्ट में गर्मियों की छुट्टियां पड़ गईं हैं। दुबारा नोटबंदी मामले पर भाजपा सरकार को घेरते हुए भड़ाना ने कहा कि पहले बोले 2000 का नोट लाने से भ्रष्टाचार बंद होगा। अब बोल रहे हैं 2000 का नोट बंद करने से भ्रष्टाचार ख़त्म होगा। इसीलिए आम आदमी पार्टी कहती आ रही है कि देश के प्रधानमंत्री को शिक्षित होना बहुत जरूरी है वरना ऐसे तुगलकी फरमान जारी होते रहेंगे। भड़ाना ने कहा कि जल्द आम आदमी पार्टी पूरे देश में तानाशाही भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260815 WA0041

देवरिया – खुखुंदू क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,गैर सरकारी संस्थानों और विद्यालयों में फहराया गया तिरंगा, भारत माता के जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुंदू, देवरिया। देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *