Breaking News

देवरिया : कामरेड विशंभर ओझा की द्वितीय पुण्यतिथि

Ibn news Team DEORIA

मुसैला , खुखुंदू।25 अप्रैल 2023,आज स्वजनों, सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ताओं द्वारा कामरेड विशंभर ओझा की द्वितीय पुण्यतिथि स्मरण दिवस पर मुसैला चौराहे पर उन्हें याद किया गया। लोगों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किए और 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दिया।
इस अवसर पर बोलते हुए पूर्व सांसद आस मोहम्मद ने कहा कि विश्वंभर जी ब्राम्हण जाति में पैदा होने के बाद भी जातीय पूर्वाग्रह से पूरी तरह मुक्त थे। हिंदू मुस्लिम एकता के प्रबल पक्षधर थे और किसानों मजदूरों गरीबों के हक में लड़ाई लड़ने वाले योद्धा थे।

img 20230430 wa00062191139576206997262

असमय उनका जाना हमारे दिल में कांटे की तरह कसकता रहता है । डॉक्टर चतुरानन ओझा ने कहा कि कोरोना के नाम पर पैदा किए गए भय के वातावरण, जिला पंचायत चुनाव और जिला चिकित्सालय में वेंटिलेटर की व्यवस्था नहीं होने के चलते विशंभर जी की जान नहीं बच सकी। उस दौरान तमाम लोग राज्य प्रायोजित अराजकता के शिकार हुए जिसके शिकार विशंभर जी भी हो गए।


सामाजिक कार्यकर्ता बृजेश आजाद ने कहा कि आज की जातिवादी सांप्रदायिक राजनीति को खत्म करना और समतामूलक समाज की स्थापना करने के अभियान को तेज करके ही हम विशंभर ओझा को सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं ।दीपक दीक्षित ने उनके पसंद के चुने हुए गीत भी प्रस्तुत किया। इस अवसर पर पत्रकार अजय राय, दीपक दीक्षित, चक्रपाणि ओझा, दिव्यांग एकता मंच के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह राजेश मणि त्रिपाठी, शैलेश, सत्येंद्र मणि, सर्वेश्वर, संजय गुप्ता ,चंद्रकेतु ,शिक्षक रामचंद्र ओझा, प्रदीप कुमार ,सतीश, राजेश कुमार, विकास कुमार,संत कुमार कुशवाहा आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *