Breaking News

देवरिया – खुखुंदू थाने में एक दुजे के हुए युगल प्रेमी

Ibn news Team DEORIA

देवरिया दरभंगा बिहार के रहने वाले मौलवी रज्जाक सिसवार गांव के मस्जिद पर मौलवी है। उसी गांव की एक समशुन से मौलवी की आंखें चार हो गई। जिसके चलते युवती ने आरोप लगाया कि दो माह की गर्भवती है। और साथ जीने मरने की कसमें खा ली। पांच दिन पूर्व जब घर से फरार हो गई तो स्वजन ने इसकी सूचना मौलवी के खिलाफ पुलिस को दी। पुलिस के दबाव में मौलवी ने युवती को थाने बुलाया। युवती मौलवी के साथ शादी करने की जीद पड़ी रही। मौलवी शादी शुदा है। पुलिस की मौजूदगी में थाने के पास मैदान में एक दूजे के हुए और विदा होकर घर गए। इस शादी को लेकर काफी चर्चा है। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि युवती शादी की जिद पर अड़ी हुई थी और प्रेग्नेंट होने की बात बता रही थी। दोनों एक दूसरे के साथ शादी कर विदा हो गए, दोनों मुकदमा नहीं चाह रहे थे। इस मौके पर ग्राम प्रधान खुखुंदू जयराम प्रसाद बृजेश कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260809 155226

देवरिया – त्रिपुरारी हैं भगवान शिव, सत्य की स्थापना के लिए किया त्रिपुरासुरों का संहार : पं. राघवेन्द्र शास्त्री

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। पावन सावन मास में मठिया धाम, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *