Breaking News
WhatsApp Image 2023 04 09 at 9.41.25 PM

विधायक के दबाव में ठेकेदार ने लिखित में मांगी डेढ़ महीने की मोहलत

 

WhatsApp Image 2023 04 09 at 9.41.25 PM

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:विधायक राजेश नागर ने तिगांव में डल रही पब्लिक हेल्थ की सीवर लाइन के काम में देरी पर ठेकेदार को जमकर डांट पिलाई और जनता के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। नागर ने ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट एवं कानूनी कार्रवाई कराने की बात कही जिस पर वह गिड़गिड़ाने लगा और लिखित में डेढ़ महीने की मोहलत मांगी तब जाकर विधायक का गुस्सा शांत हुआ। तिगांव में करीब दो साल से सीवर लाइन डालने का काम चल रहा है लेकिन इस काम की गति के कारण तिगांव के निवासी और यहां से गुजरने वाले लोग बड़े परेशान हैं। इसको लेकर विधायक राजेश नागर स्थानीय लोगों की शिकायतें सुनते हैं। उन्होंने इसको लेकर जिला उपायुक्त के भी दौरे करवा दिए लेकिन ठेकेदार हर बार माफी मांगकर बच निकलता है। लेकिन विधायक राजेश नागर ने ठेकेदार को पब्लिक हेल्थ के अधिकारियों के साथ अपने निवास पर ही बुलाकर घेर लिया।
विधायक राजेश नागर ने अधिकारियों एवं ठेकेदार से कहा कि जनता की सुविधा के लिए डाली जा रही सीवर लाइन को जान बूझकर नहीं डाला जा रहा है। इस प्रकार कोई षडयंत्र किया जा रहा है जिससे उनकी व सरकार की बदनामी हो वहीं जनता भी परेशान हो। इसलिए वह अब किसी की नहीं सुनने वाले हैं और ठेकेदार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करवाएंगे। वहीं उसे ब्लैकलिस्ट भी करवाएंगे जिससे उसे जीवन में कोई काम विभाग से नहीं मिल सकेगा। इस पर ठेकेदार गिड़गिड़ाने लगा और उसने विधायक से आखिरी मौके की मांग की। उसने लिखित में विधायक से डेढ़ महीने की मोहलत मांगी। इस समयावधि में काम नहीं कर पाने पर किसी भी कार्रवाई करने की बात कही। नागर ने कहा कि हमारा मकसद किसी के खिलाफ कार्रवाई करना नहीं बल्कि जनता को सुविधाएं देना है। इसमें कोई भी रुकावट बनेगा उसके खिलाफ हम सख्त कार्रवाई करेंगे। नागर ने कहा कि ठेकेदार को अंतिम अवसर दिया गया है इसके बाद उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करवाई जाएगी। इस अवसर पर पब्लिक हेल्थ के एक्सईन,एसडीओ,जेई समेत गांव के अनेक गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *