Breaking News
WhatsApp Image 2023 04 02 at 12.54.51 PM

पांच दिन से लापता रोहित का नही लगा सुराग,परिजन हो रहे हैं परेशान

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:नहर पार स्थित भारत कालोनी गली नं-11ए मकान नं-402 में रहने वाले रंजीत कुमार के पुत्र रोहित बीते दिन 29/03/2023 को अपने घर बिना बताए कहीं निकल गया है। जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। जबकि रोहित एम.बी.पब्लिक स्कूल में पढ़ता था। 29 तारीख को जब अपने घर आया और उसके बाद घर से बिना बताए निकल गया। उसी दिन आजतक रोहित का कोई पता उसके परिजन को नहीं लग रहा है। जिसमें रोहित की उम्र 12 साल बताई जा है और गुमशुदगी की एफआईआर खेड़ी पुल थाना में दर्ज कराई गई है। हाईट 3 फिट 4 इन्च है,रंग सांवला है। सफेद रंग की शार्ट,और जिंस पहने हुआ है।

WhatsApp Image 2023 04 02 at 12.54.51 PM

➡️हम लोग सब जगह ढूंढ रहे हैं पर रोहित का कोई पता नहीं लग रहा है हमने खेड़ी पुल थाना में गुमशुदगी की एफआईआर दर्ज कराई है 29/03/2023 के दिन में दोपहर 02:00 बजे घर से बिना बताए निकल गया था। उस समय मैं ड्यूटी पर था।-
रंजीत कुमार,रोहित के पिता।

➡️ मैं घर का कर रही थी तब वह स्कूल से घर आया था उसके मैं कपड़े सुखाने के छत पर गई थी। जब नीचे आई तो रोहित घर में नहीं था। शाम होते देख हम सब परेशान हो गए कि रोहित गया कहां हमने उसके स्कूल के दोस्तों से भी पता करने गए तो वह मना करने लगे। हम बस यहीं कहना चाहते हैं कि रोहित किसी को कहीं भी दिखाई दे तो खेड़ी पुल थाना प्रभारी को करें या हमारे पते पर पहुंचाएं।-कम्मी देवी-रोहित की माता।
➡️ हमारे थाने में रोहित नाम के बच्चे के गुम होने की एफआईआर दर्ज हुई है हम कार्रवाई कर रहे हैं जैसे ही बच्चे का कुछ पता लगेगा तो हम जरूर पीड़ित परिवार को बच्चा सौंप देंगे। एसएचओ.सुभाष खेड़ी थाना प्रभारी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *