Breaking News
WhatsApp Image 2023 03 31 at 6.33.31 PM

सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई समारोह का आयोजन कर पुलिसकर्मियों को दी गई विदाई पार्टी

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा के आदेशानुसार आज फरीदाबाद पुलिस परिवार के 7 सदस्यों का सेवाकाल पूर्ण होने उपरांत विदाई समारोह का आयोजन पुलिस आयुक्त कार्यालय सेक्टर-21सी में किया गया। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त के साथ एसीपी विनोद कुमार व कार्यालय के पुलिसकर्मी मौजूद रहे। फास्ट कवरेज न्यूज इस अवसर पर पुलिस कर्मियों के लिए विदाई पार्टी का आयोजन किया गया जिसमें सेवानिवृत्ति पाने वाले सदस्यों के परिजन भी उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023 03 31 at 6.33.31 PM

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आज पुलिस आयुक्त कार्यालय के प्रांगण में फरीदाबाद पुलिस विभाग के सेवानिवृत्ति पाने वाले इंस्पेक्टर प्रेमराज व शाहबुद्दीन,उपनिरीक्षक इस्लाम,राजेंद्र,इंद्राज व उमेद तथा कुक सतपाल की सेवानिवृत्ति पर विदाई पार्टी आयोजित की गई। निरीक्षक शाहबुद्दीन व प्रेमराज ने पुलिस विभाग में क्रमश: 38 व 33 साल की लम्बी सेवा दी है। उपनिरीक्षक इस्लाम खान,इंद्राज और उमेद सिंह ने पुलिस विभाग में 34 साल की लम्बी सेवा देने के उपरान्त पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए है। उप निरीक्षक राजेंद्र 33 वर्ष तथा कुक सतपाल ने पुलिस विभाग में 21 साल तक कार्यरत रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वाहन किया। पुलिस आयुक्त ने सेवानिवृत्ति पाने वाले सभी सदस्यों को फूल माला,स्मृति चिन्ह और भेंट स्वरूप उपहार देकर उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *