Breaking News

भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर सफलतम कार्यकाल की दी बधाई

IMG 20230325 WA0160

 

रिपोर्ट ब्यूरो

 

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 2.1 कार्यकाल के पूर्ण होने के उपरांत भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने इंदिरा बाल विहार तिराहे पर आतिशबाजी कर आपस में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर सफलतम कार्यकाल के लिए बधाई दी।

इस अवसर पर भाजपा लघु उद्योग व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक उमेश अग्रहरी ने कहा कि पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज के नेतृत्व में चतुर्मुखी विकास की गंगा बह रही है। गोरखपुर पिछली सरकारों में अवसाद का दंश झेल रहा था लेकिन महाराज जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार आने के उपरांत आज गोरखपुर सहित पूर्वांचल विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

IMG 20230325 WA0159

युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष सत्यार्थ मिश्रा ने कहा कि योगी जी के नेतृत्व में इंफ्रास्ट्रक्चर और बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ युवाओं के रोजगार और स्मार्ट सिटी के सुन्दरीकरण की दिशा में भी उत्तर प्रदेश सरकार उन्मुख है।

इस अवसर पर अमित सिंह मोनू, प्रिंस श्रीवास्तव, शशांक वर्मा, वृंदावन शर्मा, विशाल पाण्डेय, हर्ष श्रीवास्तव, रजत गुप्ता, आकाश श्रीवास्तव, विजय यादव ,अवनीश चौधरी, शुभम अग्रहरी, शिवम सिन्हा ,अनमोल अग्रहरि ,अनमोल पान्डेय, आदित्य चौधरी, सोनू शर्मा, राहुल गुप्ता गोलू, गोलू सिंह श्रीनेत गौरव पान्डेय, कृष जयसवाल ,ऋषि अग्रहरी ,आशुतोष अग्रहरि, आयुष्मान मिश्रा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहें।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *