Breaking News
WhatsApp Image 2023 03 11 at 6.45.24 PM

विधायक राजेश नागर ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को दी काम करने की नसीहत

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर ने आज बल्लभगढ़ मंझावली सड़क को देखने के लिए अचानक पहुंच गए। सड़क की हालत देख पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को मौके पर ही बुलाकर फटकारा। नागर ने अधिकारियों से कहा कि लाखों लोगों के आवागमन वाली महत्वपूर्ण सड़क की यह हालत हो गई है और आप लोग काम करने के लिए कितना समय लेते हो। उन्होंने कहा कि इस सड़क को बनाने का काम जल्द पूरा करें नहीं तो मैं इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से करूंगा।

WhatsApp Image 2023 03 11 at 6.45.24 PM

विधायक राजेश नागर ने कहा कि इस सड़क से गुजरने वालों की समस्या को देखते हुए उन्होंने सड़क को बनवाने के प्रस्ताव को मंजूर करवा लिया है। लेकिन पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से इसका टेंडर नहीं हो पा रहा है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है।
विधायक राजेश नागर ने अधिकारियों से इस सड़क की मरम्मत के लिए तय समय बताने के लिए कहा। उसके बाद उन्होंने सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा। इस पर वहां मौजूद पीडब्ल्यूडी के कार्यकारी अभियंता एवं सहायक अभियंता ने उनसे मंगलवार तक का समय मांगा।

जिस पर विधायक ने कहा कि आप लोग जितना समय मांगने में एक्सपर्ट हो,अगर उतना काम करने में विशेषज्ञता दिखाएं तो जनता को अनेक परेशानियों से छुटकारा मिल जाए। विधायक ने बताया कि उन्हें जनता ने प्रदेश में सबसे ज्यादा वोट देकर विधानसभा में पहुंचाया है। जिसके बाद वह उनसे अपनी स्थानीय समस्याओं के निराकरण एवं सुविधाओं के लिए उम्मीद करते हैं। नागर ने कहा कि सबसे निकम्मापन तो तब है कि जब मुख्यमंत्री मनोहर लाल की ओर से विकास कार्य के लिए किसी प्रकार की कोई कमी नहीं आने दी जा रही है। लेकिन विकास कार्य की रूपरेखा और लागू करने का काम तो अधिकारियों का है। जिनके निकम्मेपन को हम बर्दाश्त नहीं करेंगे और काम न करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *