Breaking News

रंगों की बजाए फूलों व चंदन से खेलें होली:राजेश भाटिया

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:जवाहर कॉलोनी मार्केट एसोसिएशन द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का आयोजन बन्नू बिरादरी धर्मशाला जवाहर कालोनी में किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में जननायक जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेश भाटिया ने शिरकत करके उपस्थितजनों को होली के त्यौहार की शुभकामनाएं दी।

WhatsApp Image 2023 03 06 at 4.31.55 PM

भाटिया ने कहा कि होली का त्यौहार भाईचारे व एकता का संदेश देता है इसलिए इस त्यौहार को भाईचारे व सौहादपूर्ण तरीके से मनाना चाहिए। कुछ लोग इस त्यौहार पर नशे आदि करते है, ऐसा नहीं करना चाहिए,नशा एक सामाजिक बुराई,इससे दूर रहना चाहिए और मिलजुलकर इस त्यौहार को मनाना चाहिए। राजेश भाटिया ने सभी व्यापारियों व दुकानदारों को होली की शुभकामनाएं देते हुए जनता से अपील की कि वह रंगों की बजाए फूल एवं चंदन द्वारा होली खेलें।

इस दौरान व्यापारियों व दुकानदारों ने राजेश भाटिया के साथ फूलों की होली खेली और उनका स्वागत किया। इस दौरान भक्ति गीतों द्वारा कार्यक्रम की शोभा को बढ़ाया गया। इस समारोह में नंदराम पाहिल,नागेंद्र भड़ाना,दर्शन लाल कुकरेजा,नीरज भाटिया,रवि कपूर,रोहित कपूर,बूटा सिंह, राकेश रक्कू,अमर उपेंद्र पाल सिंह चीमा राहुल झा सीमा सितोरिया तिलक कथुरिया,राधे श्याम भाटिया,सुंदर लाल चुग, सतपाल मुंजाल एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

Screenshot 2026 08 20 15 05 18 64 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

देवरिया – आधुनिक भारत के निर्माता और युवाओं के प्रेरणाश्रोत थे राजीव गांधी – डॉ धर्मेन्द्र पांडेय

Ibn news Team DEORIA सलेमपुर। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती कांग्रेस कार्यालय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *