Breaking News

होली पर्व है कृष्ण कन्हैया का और उनके भक्त प्रह्लाद का:राजेश भाटिया

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:जननायक जनता पार्टी के फरीदाबाद जिलाध्यक्ष राजेश भाटिया विभिन्न होली समारोह में शामिल हुए। जज्पा फरीदाबाद के ओल्ड़ फरीदाबाद हल्का अध्यक्ष कुलदीप तेवतिया द्वारा उनके सेक्टर-8 मार्केट स्थित कार्यालय में होली मिलन समारोह में,तत्पश्चात सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर मार्केट नंबर-1 में, ह्युमन लिगल एड एन्ड क्राइम कन्ट्रोल ऑर्गनाइजेशन एन जीओ संस्था के अध्यक्ष अनुराग शर्मा और राष्ट्रीय महासचिव राधिका बहल द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में एवं श्री गीता प्रचारिणी मंदिर नंबर-1 में राधे श्याम भाटिया द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल हुए।

IMG 20230305 WA0003

सभी कार्यक्रम पूरे उत्साह से मनाए गए इन कार्यक्रमों में चंदन का तिलक,रंग एवं फूलों द्वारा होली मनाई गई। इन समारोह में जननायक जनता पार्टी के फरीदाबाद जिला अध्यक्ष राजेश भाटिया ने होली को भक्ति,प्यार,विश्वास का आधार बताया उन्होंने कहा जिस प्रकार प्रह्लाद का होलिका दहन में विराजमान होने के बावजूद उन्हें कुछ ना होना विष्णु भगवान की भक्ति,प्यार और विश्वास का प्रतीक है। जिस कारण आज भी होलिका दहन पर मन बना कर इस संस्कृति को जागृत रखा गया है। एवं होली का त्यौहार ब्रिज का त्यौहार भी है क्योंकि भगवान कृष्ण जोकि विष्णु भगवान के अवतार हैं उन्हें रंगो की होली खेलना बहुत पसंद था जिस कारण आज भी रंगो की होली खेली जाती है इस शुभ अवसर पर जिलाध्यक्ष ने क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इन कार्यक्रमों में जननायक जनता पार्टी के फरीदाबाद जिला अध्यक्ष राजेश भाटिया की धर्मपत्नी जनक भाटिया,सीमा सितोरिया,महिला जिलाध्यक्ष हरमीत कौर,गीतांजलि अहलावत,गगन अरोड़ा,गुलाब रावत,हनुमान खींची,अनिल खंडेला,गंगाराम तेवतिया,कुलदीप तंवर,अमर बजाज,कृष्ण,रिंकल भाटिया, सुभाष शर्मा,दीपक कथूरिया, अनिल मेहता,अजय,पुष्पेंद्र,वेद कुकरेजा,गुलशन भाटिया,कैलाश गुगलानी,रोहित कपूर,रवि नागपाल,गोस्वामी श्यामलाल, रविंद्र गुलाटी,सचिन भाटिया, अरविंद शर्मा,कुनाल वर्मा एवं अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *