Breaking News
WhatsApp Image 2023 03 05 at 9.54.04 PM

दीनी तालीम हासिल करना भी एक दुनियावी तालीम से आगे है: मौलाना मोहम्मद मन्नान रजा खान

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद: बल्लभगढ़ स्थित चावला कालोनी में मदरसा गौसिया रजविया में आयोजित जलसा में दूर दराज से बड़े-बड़े उलेमा ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इस जलसे की देखरेख कर रहे थे मौलाना मोहम्मद गुलाम मुस्तफा ने बताया कि इस मदरसा का जलसा हर साल की तरह इस साल भी आयोजित किया गया है।

WhatsApp Image 2023 03 05 at 9.56.09 PM

इसमें बड़े-बड़े उलेमाओं ने भाग लिया है। तो वहीं मौलाना मोहम्मद मन्नान रजा खान साहब ने अपनी तकरीर में बयान करते हुए कहा कि आज के समय दीनी तालीम हासिल भी करना बहुत जरूरी है इससे दुनियावी तालीम भी हासिल होती है,उन्होंने कहा कि मदरसे में पढ़ने वाले बच्चों को अच्छी तरबियत दी जाती है और इस्लाम व पैगंबर मोहम्मद साहब के बताए रास्ते पर चलने की हिदायत देते हैं। इस मौके पर कई हाफिज कुरान ने नात शरीफ सुनाकर जलसे में आए हुए लोगों का मनमोह लिया था।

WhatsApp Image 2023 03 05 at 9.54.04 PM

जिसमें नारे तकबीर के नारे लगाए गए। और शहर फरीदाबाद की तमाम मस्जिदों से आए उलेमाओं ने भी कुरान शरीफ की कुछ आयतें पढ़कर सुनाया। इस दौरान मदरसे में पढ़ने वाले 6 बच्चे जो हाफिज कुरान हुए हैं उनकी दस्तारबंदी भी गई। इस मौके पर पीर तारिकत मनन रजा खान साहब,
मुफ्ती इसहाक साहब,मुफ्ती जफर नूरी साहब,मौलाना सैयद कैसर खालिद फिरदौसी,मौलाना शफीकुल्लाह चतुर्वेदी,सदर मौलाना गुलाम मुस्तफा रिजवी,हाफिज शमीम अख्तर,मौलाना अबू सालिक अशरफी,मौलाना एजाज खान,कारी अशरफ रजा व अन्य लोग मौके पर मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

Screenshot 2026 08 20 15 05 18 64 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

देवरिया – आधुनिक भारत के निर्माता और युवाओं के प्रेरणाश्रोत थे राजीव गांधी – डॉ धर्मेन्द्र पांडेय

Ibn news Team DEORIA सलेमपुर। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती कांग्रेस कार्यालय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *