Breaking News
WhatsApp Image 2023 02 27 at 9.18.35 AM

वोकल फॉर लोकल के संकल्प के साथ मनाएं होली का पर्व:कृष्ण पाल गुर्जर

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को आप सभी ने जनभागीदारी की अभिव्यक्ति का अद्भुत प्लेटफॉर्म बना दिया है। आप अपने मन की शक्ति तो जानते ही हैं,वैसे ही,समाज की शक्ति से देश की शक्ति बढ़ती है। भारत सरकार के भारी उद्योग और उर्जा विभाग के केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के सेक्टर-28 कार्यालय में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। केंद्रीय ऊर्जा एवं भारी उद्योग राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि मोदी ने आज भारत के पारंपरिक खेलों को प्रोत्साहन की बात की थी। उस समय देश में एक लहर सी उठ गई भारतीय खेलों के जुड़ने की, इनमें रमने की,इन्हें सीखने की। मन की बात में जब भारतीय खिलौनों की बात हुई,तो देश के लोगों ने इसे हाथों-हाथ बढ़ावा दे दिया।

WhatsApp Image 2023 02 27 at 9.18.35 AM

अब तो भारतीय खिलौनों का इतना ज्यादा क्रेज हो गया है कि विदेशों में भी इनकी डिमांड बहुत बढ़ रही है। उन्होंने कहाकि हम तेजी से आगे बढ़ते हमारे देश में डिजिटल इंडिया की ताकत कोने-कोने में पहुंच रही है। ई-संजीवनी से वीडियो क्रॉन्फ्रेंस के माध्यम से डॉक्टरी सलाह ले सकते हैं। कुछ दिन पहले ही भारत और सिंगापुर के बीच पे नाऊ एप लॉन्च किया गया है। भारत का ई-संजीवनी हो या यूपीआई ये एज ऑफ लिविंग को बढ़ाने में बहुत मददगार साबित हुए हैं। उन्होंने कहाकि पश्चिम बंगाल में हुगली जिले के बांसबेरिया में इस महीने त्रिबेनी कुम्भो महोत्सव का आयोजन 700 साल के बाद किया गया।

 

इसमें आठ लाख से ज्यादा श्रद्धालु शामिल हुए। आज स्वच्छ भारत अभियान में हमारे देश में जन भागीदारी के मायने ही बदल दिए हैं। ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले की एक बहन कमला मोहराना के समूह की महिलाएं दूध की थैली और दूसरी प्लास्टिक पैकिंग से टोकरी और मोबाइल स्टैंड जैसी कई चीजें बनाती हैं। ये इनके लिए स्वच्छता के साथ ही आमदनी का भी एक अच्छा जरिया बन रहा है। कम-से-कम प्लास्टिक के बैग की जगह कपड़े के बैग का संकल्प तो हम सबको ही लेना चाहिए। देश में मोदी जी और प्रदेश में मनोहर की सरकार दोनों ने हमेशा यही कहा है कि हमारी सरकार देश को समर्पित सरकार है और सबका साथ सबका विकास करते हुए देश को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ देश बनाने के लिए संकल्पबद्ध है।

 

सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री कृषणपाल गुर्जर ने कहा कि हमें,सभी त्यौहार वोकल फॉर लोकल के संकल्प के साथ ही मनाने चाहिए। इस मौके पर जिला उपाध्य्क्ष अनिल नागर ने बताया कि आज जिला के सभी शक्ति केंद्र के बूथ नंबर 1 से 8 तक सभी जगह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के लाइव प्रसारण के साथ साथ माननीय राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के बजट के ऊपर दिए गए अभिभाषण को कार्य्रकम में आए हुए भाजपा कार्यकर्ता और उपस्तिथ लोगों को उनके द्वारा पढ़कर सुनाया गया। इस अवसर पर सीनियर डिप्टी मेयर देवेंद्र चौधरी,पार्षद अजय बैंसला, अजय गौड़,अमित मिश्रा,दीपक चोपड़ा,वी के अग्रवाल,डॉ.कौशल बाटला,अंजू भड़ाना,टी एन कपूर,बांका यादव सहित अन्य कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *