Breaking News

फरीदाबाद का नाम विश्व में प्रसारित करता है सूरजकुंड मेला: सुरेंद्र शर्मा बबली

1 8

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद: अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेंद्र शर्मा बबली ने शुक्रवार को 36 में अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने स्टोलों पर जाकर जहां देसी विदेशी कलाकारों का इस मेले पधारने पर स्वागत किया वहीं हरियाणा सरकार व पर्यटन विभाग की इस सफल मेले के आयोजन को लेकर जमकर प्रशंसा की। सुरेंद्र शर्मा ने कहा यह फरीदाबाद के लिए गर्व का विषय है कि सूरजकुंड जैसा अंतर्राष्ट्रीय मेला यहां आयोजित होता है इस मेले में ना केवल देश बल्कि विदेशों से कलाकार और पर्यटक आते हैं। जिससे फरीदाबाद का नाम विश्व भर में प्रसारित होता है। बबली ने कहा कि इस मेले भारतीय संस्कृति के साक्षात दर्शन होते हैं और यहां आकर पर्यटक आनंद की अभिभुति ही महसूस करते हैं उन्होंने कहा कि पिछले 36 वर्षों से यह मेरा सफलता के साथ यहां आयोजित होता आ रहा है। यह शहर के लोगों के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। सुरेंद्र शर्मा बबली ने हरियाणा के कलाकारों के साथ वार्तालाप करके उनके मेले के अनुभवों को भी जाना। इस अवसर पर पं.करण पराशर, दीपक,वरुण,हिमांशु,सृष्टि,दिनेश, किट्टी,सौरभ,रामजीलाल,सहित अन्य उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261009 WA0005

आखिरकार फरीदाबाद में इतना क्राईम बढ़ कैसे रहा है 

फरीदाबाद:शहर में आए दिन मर्डर व लुटपाट जैसी घटनाएं सामने ज्यादा आ रही है। कहीं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *