Breaking News
WhatsApp Image 2023 01 23 at 9.16.26 AM

पृथला विधानसभा क्षेत्र के गरीब व कमेरे लोगों का सम्मान करना मेरा धर्म:संदीप शर्मा पन्हेड़ा

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:पृथला विधानसभा क्षेत्र के बसपा नेता संदीप शर्मा पन्हेड़ा ने कहा है कि क्षेत्र के गरीब व कमेरे लोगों का सम्मान करना ही मेरा धर्म है क्योंकि बसपा एक ऐसी पार्टी है,जिसमें गरीब,पिछड़े,दलित व कमजोर वर्ग के लोगों का सम्मान किया जाता है। और बसपा की टिकट पर ही उन्होंने जिला परिषद के पार्षद का चुनाव लड़ा और जनता ने उन्हें भरपूर आर्शीवाद देते हुए विजयी बनाया।

WhatsApp Image 2023 01 23 at 9.16.26 AM

जिसके लिए वह उनके सदैव आभारी रहेंगे। शर्मा आज गांव पन्हेड़ा खुर्द में आयोजित एक कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने गांव में हरिजन समाज के कीर्ति भवन निर्माण के लिए अपनी ओर एक लाख 11 हजार रूपए की राशि देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता के सुख-दुख में भागेदारी निभाना उनका दायित्व है,लोगों ने जो प्यार व सम्मान उन्हें दिया है,उसके लिए वह सदैव उनके ऋणी रहेंगे और क्षेत्र के लोगों की आवाज उठाकर उनकी समस्याओं को दूर करने के लिए वह हरसंभव प्रयास करेंगे।

 

इस अवसर पर जिला परिषद के वाइस चेयरमैन धरम चौधरी,पूर्व सरपंच अटाली दयाराम शर्मा,आरपी शर्मा,सिंहराम, ओमप्रकाश,मनोज,संजय,सुभाष, संतराज सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे।

 

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *